विज्ञापन

JNVST 2027: नवोदय में एडमिशन का आखिरी मौका, इस डेट तक मुफ्त में भरें कक्षा 6 का फॉर्म

नवोदय विद्यालय समिति ने JNVST 2027 के लिए कक्षा 6 प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी है. इच्छुक अभिभावक navodaya.gov.in पर जाकर मुफ्त में आवेदन कर सकते हैं.

JNVST 2027: नवोदय में एडमिशन का आखिरी मौका, इस डेट तक मुफ्त में भरें कक्षा 6 का फॉर्म
अभिभावक घर बैठे ही NVS की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

JNV Admission 2026 : नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने क्लास 6 एंट्रेंस एग्जाम (JNVST 2027) की आवेदन की लास्ट डेट बढ़ाकर 7 अगस्त 2026 कर दी है. ऐसे में जो लोग अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे तय समय के भीतर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. बता दें कि जेएनयू में एंट्रेंस एग्जाम के लिए किसी तरह की कोई आवेदन फीस नहीं देनी होगी. किसी भी वर्ग के लोग यहां दाखिला पाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कैसे आपको एंट्रेंस एग्जाम के लिए अप्लाई करना है. 

कैसे करें आवेदन

आप NVS की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रोसेस पूरी कर सकते हैं. आवेदन के दौरान पेरेंट्स छात्र से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरें. फॉर्म जमा होने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें, ताकि फ्यूचर में जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल कर सकें. 

क्या चाहिए योग्यता

आवेदन करने वाला स्टूडेंट्स किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 5वीं पास होना चाहिए. साथ ही वह उसी जिले का निवासी होना चाहिए, जहां के नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन कर रहा है.

उम्र सीमा

आयु सीमा के अनुसार स्टूडेंट का जन्म 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना चाहिए.

क्या चाहिए डॉक्यूमेंट

जेएनवी में एंट्रेंस के लिए स्टूडेंट और अभिभावक की सिग्नेचर, पासपोर्ट साइज फोटो, स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा वैरिफाइड सर्टिफिकेट, आधार कार्ड या अन्य मान्य निवास प्रमाण, आधार डिटेल एवं अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स लगेंगे.  सभी डॉक्यूमेंट्स JPG फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे. वहीं, डॉक्यूमेंट्स की साइज 10KB से 100KB के बीच होना चाहिए.

नवोदय विद्यालय समिति ने यह भी स्पष्ट किया है कि एप्लिकेशन पोर्टल पर स्टेट, जिला, ब्लॉक, आधार संख्या, APAAR आईडी और अन्य मूल जानकारी भरनी होगी. एडमिशन प्रोसेस के अगले चरण के रूप में जवाहर नवोदय चयन परीक्षा (JNVST 2027) का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा. परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले ऑनलाइन जारी किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- IAS-IPS वाले गांव के बारे में तो सुना होगा, अब जान लीजिए कहां है देश का 'फौजियों वाला गांव'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com