Sports University in Ranchi: झारखंड में खेल-कूद की गतिविधियों को बढ़ावा देने और खेल प्रतिभाओं को प्रशिक्षित कर निखारने के लिए खेल विश्वविद्यालय खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसका संचालन झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी और सीसीएल की ओर से कंबाइड रूप से किया जाएगा. मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक में इसकी प्रारंभिक रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया.
यहां पर बनेगा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक कमेटी बनाकर बिहार के राजगीर और अन्य राज्यों के खेल विश्वविद्यालयों का अध्ययन करें और झारखंड की जरूरतों के अनुसार इस दिशा में आगे कदम बढ़ाएं.बैठक में निर्णय लिया गया कि रांची स्थित खेलगांव में 200 एकड़ में फैले चार इनडोर और छह आउटडोर स्टेडियम सहित अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर का खेल विश्वविद्यालय के लिए समुचित उपयोग किया जाएगा.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
स्पोर्ट्स एकेडमी के बच्चों के लिए स्कूल खोलने का भी सुझाव
मुख्य सचिव ने चार-पांच साल तक के बच्चों को स्पोर्ट्स एकेडमी से जोड़ने की पहल करने का सुझाव देते हुए कहा कि विदेशों में लगभग इसी उम्र से बच्चों को प्रशिक्षित कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनाया जाता है. स्पोर्ट्स एकेडमी से जुड़े बच्चों की शिक्षा के लिए वहां सरकारी प्लस-2 स्कूल खोलने के सुझाव को स्वीकार करते हुए स्कूली शिक्षा सचिव को इसकी प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया. बताया गया कि स्पोर्ट्स एकेडमी के पास इंफ्रास्ट्रक्चर है, सिर्फ शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जरूरत है.
उल्लेखनीय है कि झारखंड में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी और सीसीएल के बीच 50-50 प्रतिशत के योगदान से 2015 में 30 साल के लिए एमओयू हुआ था. दोनों के संयुक्त तत्वावधान में 2016 से रांची के खेलगांव में स्कूली खेल प्रतिभाओं का चयन कर उन्हें निखारने के लिए रहने, खाने, पढ़ने के साथ विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण की सुविधा दी गई है. यहां 1,400 बच्चों के प्रशिक्षण की सुविधा है, लेकिन अभी यहां 92 लड़के और 128 लड़कियों को मिलाकर कुल 220 बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षक और सपोर्ट स्टाफ की संख्या 47 है. मुख्य सचिव ने इसकी संख्या बढ़ाने पर बल दिया.
बैठक में बताया गया कि फिलहाल स्पोर्ट्स एकेडमी में 11 खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. साल 2021-22 से अब तक स्पोर्ट्स एकेडमी से प्रशिक्षित 1,628 बच्चों ने विभिन्न स्पर्धाओं में कई मेडल जीते हैं. उनमें अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में चार गोल्ड, चार सिल्वर और छह कांस्य पदक, राष्ट्रीय स्पर्धा में 74 गोल्ड, 70 सिल्वर और 118 कांस्य पदक सहित राज्यस्तरीय स्पर्धाओं में 763 गोल्ड, 352 सिल्वर और 227 कांस्य पदक शामिल हैं. अब यहां खेल विश्वविद्यालय खुलने से प्रतिभाओं को और प्रोत्साहन मिलने की संभावना है. झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी की बैठक में गृह विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल, खेल-कूद विभाग के सचिव मनोज कुमार, स्कूली शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह समेत स्पोर्ट्स एकेडमी से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं