विज्ञापन

MCA करने का सपना होगा पूरा, NIMCET 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई

NIMCET 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है. NIT और IIIT में MCA एडमिशन के लिए 1 मई तक करें आवेदन. जानें योग्यता और आवेदन का तरीका.

MCA करने का सपना होगा पूरा, NIMCET 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई
फॉर्म भरते समय स्पेलिंग और डॉक्यूमेंट्स को दोबारा चेक कर लें, ताकि बाद में कोई दिक्कत न आए.

NIMCET 2026 Registration: अगर आप देश के टॉप कॉलेजों से MCA (Master of Computer Applications) करना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. साल 2026 की NIMCET (NIT MCA Common Entrance Test) परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस बार इस परीक्षा की जिम्मेदारी NIT तिरुचिरापल्ली (Trichy) को सौंपी गई है. अगर आप भी इस परीक्षा में बैठना चाहते हैं, तो बिना देर किए आधिकारिक वेबसाइट nimcet.admissions.nic.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं.

NIMCET 2026 Registration: जरूरी तारीखें

आवेदन की आखिरी तारीख: 1 मई 2026 (शाम 5 बजे तक)

परीक्षा की तारीख: 6 जून 2026

परीक्षा का समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक (एक ही शिफ्ट में)

मोड: यह परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी.

NIMCET 2026 Registration: किन कॉलेजों में मिलेगा एडमिशन?

NIMCET के जरिए आपको देश के 11 NIT (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) और 2 IIIT (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) में एडमिशन मिल सकता है. इनमें प्रयागराज, भोपाल, जमशेदपुर, कुरुक्षेत्र, रायपुर, वारंगल और अगरतला जैसे टॉप संस्थान शामिल हैं.

NIMCET 2026 Registration: कौन भर सकता है फॉर्म? 

मार्क्स

ग्रेजुएशन में आपके कम से कम 60% नंबर या 6.5 CGPA होना चाहिए. (SC/ST और दिव्यांगों के लिए 55% या 6.0 CGPA काफी है).

विषय

आपने अपनी ग्रेजुएशन में मैथ्स (Mathematics) या स्टैटिस्टिक्स (Statistics) जरूर पढ़ा हो.

डिग्री

अगर आपने BE या BTech किया है, तब भी आप इस परीक्षा के लिए एलिजिबल हैं.

NIMCET 2026 Registration: कैसे भरें फॉर्म

  • सबसे पहले nimcet.admissions.nic.in पर जाएं.
  • अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके रजिस्ट्रेशन करें.
  • लॉगिन करने के बाद अपनी पर्सनल जानकारी और पढ़ाई-लिखाई की डिटेल्स भरें.
  • आपको परीक्षा के लिए 3 शहरों (सेंटर्स) को चुनने का मौका मिलेगा, अपनी पसंद के हिसाब से उन्हें चुनें.
  • अब अपनी फोटो, साइन और जरूरी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें.
  • नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI के जरिए फीस जमा करें.
  • अंत में फॉर्म को सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके रख लें.

इस बात का रखें ध्यान 

फॉर्म भरते समय स्पेलिंग और डॉक्यूमेंट्स को दोबारा चेक कर लें, ताकि बाद में कोई दिक्कत न आए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com