JEE Main 2023: इंजीनियरिंग की प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा, ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन यानी जेईई मेन 2023 की पंजीकरण प्रक्रिया कुछ ही हफ्तों में समाप्त होने वाली है. जेईई मेन 2023 परीक्षा में बैठने के इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पिछले हफ्ते ही जेईई मेन 2023 का नोटिफिकेशन जारी किया था. नोटिफिकेशन के मुताबिक जेईई मेन 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 दिसंबर 2023 से किया जा रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस साल जेईई मेन का आयोजन दो सत्र में किया जाएगा. पहला सत्र जनवरी में और दूसरा सत्र अप्रैल में होगा. जेईई मेन 2023 सत्र 1 का आयोजन 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी को किया जाना है. दूसरा सत्र 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 अप्रैल 2023 को आयोजित किया जाएगा. एनटीए ने जेईई मेन 2023 की डेट, रजिस्ट्रेशन की तारीख सहित परीक्षा की तिथि की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी की है.
जेईई मेन 2023 परीक्षा की तैयारी के लिए उम्मीदवार जेईई मेन 2023 पाठ्यक्रम पीडीएफ ऑनलाइन वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं.
जेईई मेन में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस 2023 में भाग ले सकेंगे. जेईई एडवांस 2023 परीक्षा तिथियां आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी कर दी गई हैं.
जब से जेईई मेन 2023 की तारीख जारी की गई हैं तब से जेईई मेन जनवरी सत्र को स्थगित करने की मांग को लेकर उम्मीदवार ट्विटर पर अभियान चला रहे हैं. उम्मीदवारों का कहना है कि जेईई मेन जनवरी सत्र के दौरान उनकी 12वीं की बोर्ड परीक्षा चल रही होगी, ऐसे में उन्हें जेईई की तैयारी का प्राप्त समय नहीं मिलेगा. वहीं सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की बोर्ड डेटशीट भी जारी कर दी है. सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2023 से शुरू होंगी वहीं प्रैक्टिकल परीक्षा 2 जनवरी से आयोजित की जाएंगी.
JEE Main 2023: कैसे करें आवेदन
1.जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
2.होमपेज पर "JEE MAIN 2023 - REGISTRATION" पर क्लिक करें.
3.इसके बाद अपना लॉगिन क्रेडेंशियल और अन्य विवरण क्रिएट करें.
4.अपनी आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें.
5.अब आवेदन फॉर्म भरें.
6.इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
7.अब आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
8.अंत में फॉर्म सबमिट कर दें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं