जंतर-मंतर पर चल रहा छात्र आंदोलन अब खत्म हो गया है. सरकार ने प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगें स्वीकार कर ली हैं. जिसके बाद आंदोलन वापस लेने का ऐलान किया गया और जंतर-मंतर को खाली कर दिया गया है. दिल्ली में ट्रैफिक और सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भी सामान्य हो गई हैं. दरअसल शनिवार सुबह नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो ने केंद्रीय दिल्ली के 18 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास सेवाएं अगले आदेश तक बंद कर दी थी. लेकिन अब इन्हें शुरू कर दिया गया है. अब प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों का पूरा फोकस आने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं पर रहेगा. आने वाले समय में कई महत्वूपूर्ण एग्जाम आ रहे हैं. जिनकी तैयारी में छात्र जुट गए हैं.
आनेवाले महीने में कौन से एग्जाम आ रहे हैं-
SSC CGL 2026
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) CGL 2026 टियर 1 परीक्षा अगस्त-सितंबर 2026 में आयोजित होने वाली है. इस एग्जाम का इंतजार लाखों युवा करते हैं. इस भर्ती के तहत 12,256 पदों को भरा जाना है. यानी ये काफी कठिन प्रतियोगिता होने वाली है.
NEET-PG 2026
NEET-PG 2026 एक मेडिकल एग्जाम है. इस एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया खत्म हो गई है. जिन भी उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वो अब अपनी तैयारी में जुट गए हैं. ये परीक्षा 30 अगस्त, 2026 को आयोजित की जाएगी.
CLAT एग्जाम
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) लॉ प्रोग्राम के लिए एक राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा है. जिसे 27 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज़ में दाखिले के लिए आयोजित किया जाता है. ये परीक्षा 6 दिसंबर, 2026 को होने जा रही है. 3 अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी.
CAT 2026
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट (IIMs) ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है. IIMs के अलग-अलग मैनेजमेंट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए कंप्यूटर-बेस्ड एंट्रेंस एग्जाम 29 नवंबर को होगा. जबकि CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 3 अगस्त से शुरू होगा.
यूपीएससी इंजीनियरिंग इंटरव्यू
UPSC इंजीनियरिंग सर्विसेज़ मेन्स का रिजल्ट 2026 जारी हो गया है. जिन भी उम्मीदवारों ने ये एग्जाम पास किया है उन्हें इंटरव्यू में हिस्सा लेना होगा. इस समय कई विश्वविद्यालयों में प्रवेश और काउंसलिंग प्रक्रियाएं भी चल रही है. NEET UG काउंसलिंग भी शुरू हो गई है. इसके अलावा आनेवाले समय में राज्य लोक सेवा आयोग (PSC) की विभिन्न परीक्षाएं भी होने वाली हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं