YUVIKA-2026 : अगर आपका बच्चा या घर का कोई सदस्य स्पेस और रॉकेट की दुनिया में दिलचस्पी रखता है, तो उसके लिए इसरो बड़ी खुशखबरी लेकर आया है. दरअसल, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अपने मशहूर युवा विज्ञानी कार्यक्रम (YUVIKA) - 2026 की घोषणा कर दी है. जो भी छात्र इसरो के 2 हफ्ते के प्रोगाम में शामिल होना चाहते हैं 27 फरवरी से आवेदन कर सकते हैं. इस प्रोग्राम से जुड़ी फुल डिटेल हम आपको आगे आर्टिकल में विस्तार से बता रहे हैं...
Young Scientist Programme 'YUVIKA-2026' : कब से शुरू हो रहे हैं आवेदन
इस प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 27 फरवरी, 2026 से हो रही है, जो 31 मार्च, 2026 तक चलेगी.
वहीं, युविका प्रोगाम का आयोजन 11 से 22 मई, 2026 (दो सप्ताह का आवासीय कार्यक्रम) तक चलेगा.
Young Scientist Programme 'YUVIKA-2026' : कौन कर सकता है अप्लाई?
YUVIKA-2026 के लिए वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जो 1 जनवरी 2026 को कक्षा 9 में पढ़ रहे हों. चयन के लिए आपकी 8वीं कक्षा के मार्क्स, ऑनलाइन क्विज और अन्य एक्टिविटीज़ (जैसे NCC, स्पोर्ट्स) को आधार बनाया जाता है.
Young Scientist Programme 'YUVIKA-2026' : क्यों है यह खास?
इस प्रोग्राम के लिए न तो कोई रजिस्ट्रेशन फीस है और न ही कोर्स की कोई फीस.
चुने गए छात्रों के रहने और खाने का खर्च भी इसरो ही उठाता है.
बच्चों को इसरो के बड़े वैज्ञानिकों से सीधे बात करने और उनकी लैब्स देखने का मौका मिलता है.
Young Scientist Programme 'YUVIKA-2026' : कैसे करें आवेदन?
आवेदन करने के लिए आपको इसरो की आधिकारिक वेबसाइट https://jigyasa.iirs.gov.in/yuvika पर जाना होगा. 27 फरवरी से लिंक एक्टिव हो जाएगा. वहां जाकर आपको अपनी बेसिक जानकारी और जरूरी सर्टिफिकेट्स अपलोड करने होंगे.
Young Scientist Programme 'YUVIKA-2026' : क्या है युविका प्रोग्राम
'युविका' का मतलब है 'युवा विज्ञानी कार्यक्रम'. इसका उद्देश्य बच्चों को स्पेस साइंस (Space Science) और टेक्नोलॉजी की बेसिक जानकारी देना है. इसरो का मानना है कि अगर बच्चों को छोटी उम्र में ही सही जानकारी मिले, तो वे आगे चलकर देश का नाम रोशन कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं