विज्ञापन

भारतीय युवाओं को ग्‍लोबल इंडस्‍ट्रीज के लिए तैयार करेगी सरकार, IT मंत्रालय ने बनाया प्‍लान

भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में काम करने वाली संस्‍था NIELIT ने ग्‍लोबल वर्कफोर्स कंपनी Edyunay World के साथ एक MoU किया है. जिससे देश के युवाओं को काफी फायदा मिलने वाला है.

भारतीय युवाओं को ग्‍लोबल इंडस्‍ट्रीज के लिए तैयार करेगी सरकार, IT मंत्रालय ने बनाया प्‍लान
NIELIT और Edyunay World मिलकर इंडस्‍ट्री की मांग का विश्‍लेषण करेंगे.

भारतीय युवाओं को अब सिर्फ घरेलू बाजार नहीं, बल्कि विदेशी नौकरियों के लिए भी तैयार किया जाएगा. इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में काम करने वाली संस्‍था NIELIT ने ग्‍लोबल वर्कफोर्स कंपनी Edyunay World के साथ इसको लेकर एक अहम MoU किया है. 8 जुलाई 2024 को नई दिल्ली में हस्ताक्षरित इस समझौते का मकसद भारत के युवाओं को अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर की स्किल, भाषा और रोजगार के लिए तैयार करना है.  MoU पर NIELIT की तरफ से निदेशक (योजना/कौशल) और मुख्‍य परीक्षा नियंत्रक डॉ. आलोक त्रिपाठी और Edyunay World की तरफ से कंपनी के CEO केतन सिंह ने हस्‍ताक्षर किए.

क्या है इस समझौते में खास

  • NIELIT और Edyunay World मिलकर इंडस्‍ट्री की मांग का विश्‍लेषण करेंगे. 
  • इसके आधार पर घरेलू और अंतरराष्‍ट्रीय रोजगार ट्रेंड व स्किल की जरूरतों पर युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी. 
  • समझौते के तहत Edyunay World विदेशी भाषा प्रशिक्षण, कम्युनिकेशन स्किल, सॉफ्ट स्किल, इंटरव्‍यू की तैयारी और कल्चरल ओरिएंटेशन प्रोग्राम चलाएगी ताकि भारतीय युवा ग्‍लोबल कंपनियों में आसानी से काम कर सकें. 
  • इसके अलावा वीजा प्रक्रिया, डॉक्यूमेंटेशन की जरूरतों और प्री-डिपार्चर असिस्‍टेंस में भी मदद दी जाएगी.
  • दोनों संस्थाएं मिलकर रिक्रूटमेंट एजेंसियों, यूनिवर्सिटी और इंडस्‍ट्री पार्टनर्स के साथ टैलेंट मोबिलाइजेशन के लिए लिंकेज बनाएंगी. 
  • छात्रों, प्रोफेशनल्‍स और जॉब की तलाश कर रहे लोगों को जॉइंट ट्रेनिंग प्रोग्राम से जोड़ा जाएगा. 
  • प्लेसमेंट ड्राइव, रिक्रूटमेंट इवेंट और करियर काउंसलिंग सेशन भी आयोजित किए जाएंगे.
  • MoU में NDU Platform को डिजिटल लर्निंग और सर्टिफिकेशन के लिए प्रमोट करने की बात भी कही गई है. 
  • Edyunay क्वालिफाइड लैंग्वेज ट्रेनर, एंप्लॉयबिलिटी एक्सपर्ट और इंटरनेशनल करियर काउंसलर भी उपलब्ध कराएगी. 
  • साथ ही उम्मीदवारों की मोबिलाइजेशन, ट्रेनिंग आउटकम और प्लेसमेंट पर समय-समय पर रिपोर्ट साझा की जाएगी.

 युवाल भारत की सबसे बड़ी ताकत

NDTV से खास बातचीत में Edyunay World के CEO ने कहा, "भारत के पास दुनिया की सबसे बड़ी युवा ताकत है. लेकिन ग्‍लोबल इंडस्‍ट्रीज की जरूरत के हिसाब से उन्हें तैयार करना जरूरी है. इस MoU के जरिए हम युवाओं को न सिर्फ स्किल देंगे, बल्कि उन्हें विदेशों में नौकरी के अवसरों से भी जोड़ेंगे. भाषा, कल्चर और इंटरव्‍यू की तैयारी पर फोकस रहेगा ताकि भारतीय प्रोफेशनल्स दुनिया भर में अपनी पहचान बना सकें".

NIELIT का रोल

NIELIT, जो IECT क्षेत्र में HRD का काम करती है, इस पहल में असेसमेंट, सर्टिफिकेशन और परीक्षा NIELIT के मानकों के अनुसार कराएगी. साथ ही फैकल्‍टी डेवलपमेंट, वर्कशॉप और अवेयरनेस कैंपेन भी चलाए जाएंगे. दोनों पक्ष मिलकर प्राथमिकता वाले क्षेत्रों और उभरते पेशों की पहचान करेंगे और डिजिटल स्किल, डोमेन नॉलेज व भाषा दक्षता को मिलाकर एकीकृत ट्रेनिंग पाथवे तैयार करेंगे. सरकार की इस पहल से आनेवाले समय में हजारों युवाओं को विदेशों में रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- क्या सच में लीक हुआ UGC NET का पेपर? एक्सपर्ट्स ने बताया Sociology में कितने आम हैं 'हूबहू सवाल'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NIELIT, Ministry Of Electronics And Information Technology
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com