CEED Result 2026 : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) बॉम्बे ने आज, यानी 4 मार्च 2026 को CEED 2026 (Common Entrance Examination for Design) के नतीजे घोषित कर दिए हैं. छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए IIT बॉम्बे की आधिकारिक वेबसाइट ceed.iitb.ac.in पर जा सकते हैं.
CEED Result 2026 : कैसे देखें रिजल्ट
- सबसे पहले official वेबसाइट ceed.iitb.ac.in पर जाएं.
- होम पेज पर आपको 'CEED 2026 Result' का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें
- अब एक नया पेज खुलेगा, यहाँ अपनी रजिस्टर्ड Email ID और Password डालें.
- लॉगिन बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
- अब इसे डाउनलोड या सेव कर लें.
CEED Result 2026 : एडमिशन के लिए तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स
- CEED 2026 का स्कोरकार्ड
- आपकी पुरानी मार्कशीट्स और सर्टिफिकेट्स
- एक बेहतरीन डिजाइन पोर्टफोलियो (जिसमें आपका किया हुआ क्रिएटिव काम हो)
- अगर लागू हो, तो कैटेगरी या डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट
CEED Result 2026 : स्कोरकार्ड कब और कैसे मिलेगा?
रिजल्ट तो आज आ गया है, लेकिन अपना स्कोरकार्ड आप 10 मार्च से लेकर 31 जुलाई 2026 तक डाउनलोड कर पाएंगे.इसे अपने पास संभाल कर रखें, क्योंकि आगे एडमिशन के समय इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं