विज्ञापन

ICSE ISC Result 2026: जल्द खत्म होने वाला है इंतजार, इन आसान स्टेप्स से तुरंत चेक करें अपना रिजल्ट

ICSE और ISC 2026 के रिजल्ट अप्रैल के आखिर या मई की शुरुआत में आ सकते हैं, स्टूडेंट्स ऑफिशल वेबसाइट, SMS और ऐप से आसानी से चेक कर सकेंगे.

ICSE ISC Result 2026: जल्द खत्म होने वाला है इंतजार, इन आसान स्टेप्स से तुरंत चेक करें अपना रिजल्ट
ICSE ISC Result 2026: जल्द जारी होने वाला है रिजल्ट

ICSE और ISC के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है, जिसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था. काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन यानी CISCE जल्द ही 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करने वाला है. खबरों के मुताबिक ये रिजल्ट अप्रैल के आखिरी हफ्ते तक आ सकते हैं, जबकि कुछ मामलों में मई के पहले हफ्ते तक भी जारी किए जा सकते हैं. ऐसे में अब स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होने वाला है और हर कोई अपने रिजल्ट को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहा है.

कब आएगा रिजल्ट

CISCE के एक अधिकारी के अनुसार ICSE यानी 10वीं और ISC यानी 12वीं का रिजल्ट अप्रैल के आखिर तक आने की पूरी संभावना है. अगर थोड़ी देरी होती है तो मई के पहले हफ्ते में भी रिजल्ट जारी किया जा सकता है.

कहां देख सकते हैं रिजल्ट

स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट ऑफिशल वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर जाकर चेक कर सकते हैं. यहीं से स्कोरकार्ड भी डाउनलोड किया जा सकता है.

ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

  • रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ICSE या ISC स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा डालना होगा.
  • लॉगिन करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप PDF में सेव करके प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

SMS से भी मिलेगा रिजल्ट

  • अगर इंटरनेट नहीं है तो भी चिंता की बात नहीं है. स्टूडेंट्स SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
  • इसके लिए ICSE या ISC लिखकर स्पेस दें और अपना यूनिक आईडी टाइप करके 09248082883 पर भेज दें.
  • कुछ ही सेकंड में रिजल्ट मोबाइल पर आ जाएगा.

DigiLocker से रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें

  • DigiLocker की ऑफिशल वेबसाइट या ऐप खोलें.
  • अपने अकाउंट में लॉगिन करें या नया अकाउंट बनाएं.
  • होमपेज पर रिजल्ट या मार्कशीट वाला ऑप्शन ढूंढें.
  • ICSE या ISC मार्कशीट लिंक पर क्लिक करें.
  •  जरूरी डिटेल्स भरकर सबमिट करें.
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, उसे डाउनलोड कर लें.

UMANG ऐप से रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें

  • UMANG ऐप खोलें.

  • अपना अकाउंट लॉगिन करें या नया रजिस्टर करें.
  • ICSE या ISC स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें.
  • रोल नंबर, स्कूल नंबर या एडमिट कार्ड आईडी डालें.
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी.
  • उसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.

JEE Main Result: आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से निकले सबसे ज्यादा टॉपर्स, जानें दिल्ली समेत बाकी राज्यों का हाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Isc 12th Result 2026, Digilocker Icse Result 2026, ICSE ISC Result 2026, CISCE Result Update, ICSE ISC Scorecard
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com