विज्ञापन

ICAI CA Intermediate January 2026: CS के बाद CA रिजल्ट में भी लड़कियों का जलवा, फातिमा और वान्या ने किया टॉप

ICAI CA Intermediate January 2026: नतीजों के अनुसार ICAI CA Intermediate January 2026 परीक्षा में कन्हैया लाल ने पहली रैंक हासिल की है. जबकि फातिमा ने दूसरी और वान्या ने तीसरी रैंक हासिल की है. यानी टॉप तीन में दो लड़कियां हैं.

ICAI CA Intermediate January 2026: CS के बाद CA रिजल्ट में भी लड़कियों का जलवा, फातिमा और वान्या ने किया टॉप

ICAI CA Intermediate January 2026: देशभर में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा . इसको लेकर विभिन्न आयोजन भी किए जा रहे हैं. इस बीच इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आज CA फाउंडेशन और CA इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इस साल ICAI CA Intermediate January 2026 परीक्षा में दो लड़कियों ने टॉप किया है. नतीजों के अनुसार ICAI CA Intermediate January 2026 परीक्षा में कन्हैया लाल ने पहली रैंक हासिल की है. जबकि फातिमा ने दूसरी और वान्या ने तीसरी रैंक हासिल की है. इससे पहले फरवरी में इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया CS प्रोफेशनल रिजल्ट जारी किया था. जिसमें भी लड़कियों ने बाजी मारी थी और टॉप 3 में लड़कियां थी.  यानी कुल मिलाकर हर क्षेत्र में देश की बेटिओं का दबदबा बढ़ता जा रहा है. देश के बड़े एग्जाम में बेटियां अपना नाम रोशन कर रही हैं.

एलेनाबाद के कन्हिया लाल ने 508 मार्क्स के साथ एग्जाम में टॉप किया है. पेरिन्टलमन की फातिमा शेज़ा ने 504 मार्क्स हासिल किए हैं जिसके साथ ही दूसरे स्थान पर हैं, जबकि फरीदाबाद की वान्या बंसल ने 498 मार्क्स के साथ तीसरा स्थान हासिल किया.

CS प्रोफेशनल रिजल्ट 2025 में टॉपर: CS प्रोफेशनल रिजल्ट 2025 में किंजल अजमेरा ने पहली रैंक हासिल की. उसके बाद अन्या बाथला और चारू उपाध्याय ने AIR 2 और 3 हासिल की थी. वहीं पांचवें स्थान पर अंजलि कुमारी थी. चौेथे रैंक की थी विवेक निर्मल.

कैसे चेक करें ICAI CA Intermediate January 2026 रिज्लट

हजारों स्टूडेंट्स ने CA फाउंडेशन और इंटरमीडिएट एग्जाम में हिस्सा लिया था. स्टूडेंट्स अपने रजिस्ट्रेशन रोल नंबर का इस्तेमाल करके ऑफिशियल ICAI पोर्टल पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. बता दें CA फाउंडेशन एग्जाम चार्टर्ड अकाउंटेंट्स बनने की चाह रखने वालों के लिए ये एक एंट्री-लेवल टेस्ट होता है. जबकि इंटरमीडिएट एग्जाम प्रोफेशन कोर्स का दूसरा स्टेज है.

ऑफिशियल ICAI पोर्टल पर जाकर कैंडिडेट्स अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और सब्जेक्ट-वाइज मार्क्स देख सकते हैं.

लेखक के बारे में
img
रितु शर्मा
सीनियर सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ICAI CA Intermediate Topper Kanhaiya Lal, ICAI CA Intermediate Topper Fatima, ICAI CA Intermediate Topper, ICAI CA Intermediate January 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com