ICAI CA Foundation Sep 2026 Result Date: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 परीक्षा के नतीजों (Results) की तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी है. परीक्षा में शामिल हुए छात्र आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं. ICAI द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, सितंबर 2026 सेशन के लिए आयोजित की गई सीए फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट 06 नवंबर, 2026 को जारी किया जाएगा. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परिणाम 06 नवंबर की शाम तक ऑफिशियल पोर्टल पर लाइव कर दिए जाएंगे, जिसके बाद उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकेंगे.
Result Check करने का सबसे आसान तरीका
नतीजे जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
वेबसाइट पर जाएंसबसे पहले आईसीएआई के रिजल्ट देखने वाले आधिकारिक पोर्टल caresults.icai.org पर विजिट करें .
रिजल्ट लिंक पर क्लिक करेंहोमपेज पर उपलब्ध ICAI CA Foundation Result September 2026 लिंक को चुनें.
डिटेल दर्ज करेंनए पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर ध्यानपूर्वक भरें.
सबमिट करेंसभी डिटेल्स डालने के बाद Submit बटन पर क्लिक करिए.
डाउनलोड करेंआपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. इसे चेक करें और भविष्य की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट या हार्ड कॉपी निकालकर सुरक्षित रख लें.
यूनिवर्सिटी या बोर्ड की तरह परीक्षा परिणाम देखने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर चाहिए. इन दोनों लॉगिन क्रेडेंशियल के बिना छात्र अपना रिजल्ट पोर्टल पर नहीं खोल पाएंगे.
बता दें कि आईसीएआई (ICAI) द्वारा सीए फाउंडेशन कोर्स की परीक्षाओं का आयोजन देश भर के विभिन्न केंद्रों पर 2, 5, 7 और 9 सितंबर, 2026 को किया गया था .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं