विज्ञापन

Himachal School: राज्य में 19 से 23 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, क्या बंद रहेंगे स्कूल? जानें अपडेट

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और चंबा जिलों के कुछ हिस्सों में शनिवार से ही जोरदार बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने राज्य में 19 से 23 जुलाई तक यानी पांच दिनों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. भारी बारिश के बीच बच्चों का स्कूल जाना खतरनाक हो सकता है.

Himachal School: राज्य में 19 से 23 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, क्या बंद रहेंगे स्कूल? जानें अपडेट
लोगों के सलाह दी गई है कि वो भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की आशंका वाले क्षेत्रों में जाने से बचें.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने हिमाचल प्रदेश के लिए अगले पांच दिनों तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान विभाग, शिमला के अनुसा 19 से 23 जुलाई तक राज्य के कई जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. ऐसे में यहां के लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है. साथ ही अनावश्यक यात्रा से बचने और दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह भी दी गई है. इस दौरान क्या राज्य के स्कूलों को बंद रखा जाएगा कि खुला? ये सवाल उन लोगों के मन में जरूर आ रहा होगा, जिनके बच्चे स्कूल जाते हैं.

स्कूलों को लेकर क्या लिया गया फैसला

बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश के स्कूलों को बंद रखने का फिलहाल कोई फैसला सामने नहीं आया है. इस मामले पर रेवेन्यू मिनिस्टर जगत सिंह नेगी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश 2023 से मॉनसून से जुड़ी आपदाओं का सामना कर रहा है. एहतियाती कदम उठाने और स्थिति पर नजर रखने के लिए राज्य और जिला स्तर पर बैठकें की गई हैं, उन्होंने कहा कि DC को अपने-अपने जिलों में मौसम की स्थिति और भौगोलिक बनावट के आधार पर स्कूल बंद करने का फैसला लेने का अधिकार दिया गया है.  यानी अगर हिमाचल प्रदेश के कई जिले में बारिश से हालत बिगड़ जाते हैं, तो वहां के स्कूलों को बंद करने का फैसला DC के हाथों में होगा. 

इन जिलों में होगी तेज बारिश

तेज बारिश होने पर आप सावधानी बरतें और जरूरी हो तो ही बच्चों को स्कूल भेजे. मौसम विभाग के अनुसार, चंबा, कांगड़ा और मंडी जिलों में 19 जुलाई को कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि कुल्लू जिले में मध्यम से भारी वर्षा का अनुमान है. 19 जुलाई को मौसम और अधिक सक्रिय रहेगा. इस दिन कांगड़ा, शिमला और मंडी में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. चंबा, कुल्लू, हमीरपुर और सिरमौर में भारी बारिश  का पूर्वानुमान है.

मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. 22 जुलाई को भी कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और शिमला में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश के कारण संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन, मडस्लाइड, अचानक बाढ़, जलभराव और जमीन धंसने जैसी घटनाएं हो सकती हैं. लोगों के सलाह दी गई है कि वो भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की आशंका वाले क्षेत्रों में जाने से बचें. नदी, नालों और अन्य जल स्रोतों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें.

ये भी पढ़ें- DU Admissions: 79 हजार से अधिक छात्रों ने आवंटित UG सीटें स्वीकार की, जल्द जारी होगी दूसरी मेरिट लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himachal Schools Closed, Himachal School Vacation, Himachal Rain IMD Issued Warning, Himachal Rain Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com