HBSE Board Exam 2023: हरियाणा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए हरियाणा बोर्ड एग्जाम 2023 की रजिस्ट्रेशन तिथि बढ़ा दी है. अब 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा फॉर्म को 28 नवंबर 2022 तक भरा जा सकता है. बोर्ड ने इस संबंध में एक नोटिस अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है. हरियाणा बोर्ड से अगले साल बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र बोर्ड की इस नोटिस को आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से चेक कर सकते हैं. बोर्ड के नोटिस के मुताबिक, "सभी विद्यालयों/गुरुकुलों/विद्यापीठों के प्राचार्यों/प्रधानाध्यापकों/से अनुरोध है कि नियमित/गुरुकुल/विद्यापीठ के विद्यार्थियों के ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया उपरोक्त समय सारिणी के अनुसार पूर्ण हो, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो.'' इससे पहले, हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 21 नवंबर थी.
DU UG Admission 2022: डीयू स्पॉट राउंड के पहली लिस्ट आज होगी जारी, देखें डिटेल
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
10वीं के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क
कारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए छात्रों को 850 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा. अंतिम तिथि तक बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरने में असफल रहे छात्र विलंब शुल्क के साथ 5 दिसंबर और 12 दिसंबर 2022 तक रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे. 5 दिसंबर तक बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए छात्रों को 1150 रुपये जमा करना होगा. वहीं 12 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन कराने के लिए छात्रों को 1850 रुपये देना होगा.
JNUEE 2022 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार का मिला एक और मौका, अब इस डेट तक कर सकेंगे करेक्शन
12वीं के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क
हरियाणा बोर्ड की कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा फॉर्म को भरने के लिए छात्रों को 1050 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा. वहीं 5 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन कराने के लिए 1350 रुपये और 12 दिसबंर 2022 तक 12वीं के परीक्षा फॉर्म को भरने के लिए छात्रों को 2050 रुपये का शुल्क देना होगा. बोर्ड परीक्षा रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं