JNUEE 2022 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार का मिला एक और मौका, अब इस डेट तक कर सकेंगे करेक्शन 

​JNUEE 2022: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जामिनेशन एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार का एक और मौका छात्रों को मिला है. फॉर्म में सुधार के लिए छात्र jnuexams.nta.ac.in पर जाएं. इससे पहले करेक्शन विंडो 31 अक्टूबर से 20 नवंबर 2022 तक खुली थी.

JNUEE 2022 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार का मिला एक और मौका, अब इस डेट तक कर सकेंगे करेक्शन 

JNUEE 2022 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार का मिला एक और मौका

नई दिल्ली:

JNUEE 2022: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JNUEE) एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार का एक और मौका छात्रों को मिला है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इस संबंध में एक नोटिस जारी किया है. इसके मुताबिक छात्रों को JNUEE 2022 ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दर्ज विवरण में सुधार करने का एक और मौका दिया गया है. एनटीए ने जेएनयूईई 2022 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो को आज से यानी 22 नवंबर 2022 से खोल दिया गया है. जो छात्र अपने जेएनयूईई एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट jnuexams.nta.ac.in पर जाएं. छात्र जेएनयूईई 2022 आवेदन फॉर्म में 24 नवंबर 2022 तक सुधार कर सकते हैं. जेएनयूईई 2022 आवेदन फॉर्म में 24 नवंबर रात 11:50 बजे तक बदलाव किए जा सकते हैं. 

KCET Counselling 2022: राउंड 2 सीट आवंटन का रिजल्ट kea.kar.nic.in पर घोषित, अलॉटमेंट लेटर 25 तक डाउनलोड करें

बता दें कि जेएनयूईई 2022 आवेदन फॉर्म में छात्र केवल सीमित क्षेत्रों को ही संपादित कर सकेंगे. इससे पहले करेक्शन विंडो 31 अक्टूबर से 20 नवंबर 2022 तक खुली थी. NTA ने आधिकारिक नोटिस में लिखा, "उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे बहुत सावधानी से सुधार करें क्योंकि किसी भी परिस्थिति में एनटीए द्वारा किसी भी विवरण में आगे कोई सुधार नहीं किया जाएगा."

Delhi Nursery Admission 2023: दिल्ली में नर्सरी दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू, First List जनवरी में

जेएनयूईई परीक्षा दो शिफ्ट में

जेएनयूईई यानी जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जामिनेशन का आयोजन अगले महीने की 7 तारीख से किया जाएगा. जेएनयूईई 2022 परीक्षा 7 दिसंबर से शुरू होगी, जो 10 दिसंबर 2022 तक चलेगी. यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी.

ICSI CSEET नवंबर 2022 का रिजल्ट हुआ जारी, Direct link से करें चेक 

JNUEE 2022: एप्लीकेशन फॉर्म में ऐसे करें सुधार

1.सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट- jnuexams.nta.ac.in पर जाएं. 

2.इसके बाद होमपेज से जेएनयूईई 2022 आवेदन पत्र सुधार लिंक पर क्लिक करें.

3.फिर अपने आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा कोड के साथ लॉगिन करें.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

4.लॉग इन करने के बाद, जेएनयूईई 2022 आवेदन पत्र में आवश्यक परिवर्तन कर दें.