विज्ञापन

हरियाणा में समय से पहले मिलेंगी गर्मी की छुट्टियां, CM सैनी ने बताया कब से बंद हो रहे हैं आपके बच्चों के स्कूल

Himachal Me Garmi Ki Chutti Kab Hogi 2026: हरियाणा में भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ा फैसला लिया है. राज्य के स्कूलों में इस बार समय से पहले ही गर्मियों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं. जानिए अब कब से कब तक बंद रहेंगे सूबे के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल.

हरियाणा में समय से पहले मिलेंगी गर्मी की छुट्टियां, CM सैनी ने बताया कब से बंद हो रहे हैं आपके बच्चों के स्कूल
Himachal Pradesh School Summer Vacation 2026: हरियाणा सरकार ने स्कूलों में 25 मई से 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा की है. (सांकेतिक तस्वीर)
IANS

Haryana News: हरियाणा में पड़ रही भीषण गर्मी और लू (Heatwave) के बीच स्कूली बच्चों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. राज्य सरकार ने बढ़ते तापमान को देखते हुए इस साल समय से पहले ही स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों (Summer Vacation) की घोषणा कर दी है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने इस संबंध में बुधवार देर शाम आदेश जारी कर दिए हैं.

कब से कब तक बंद रहेंगे स्कूल?

सरकारी आदेश के मुताबिक, हरियाणा के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 25 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी. आमतौर पर राज्य के स्कूलों में 1 जून से 30 जून के बीच छुट्टियां होती हैं, लेकिन इस बार सूरज के तल्ख तेवरों को देखते हुए सरकार ने बच्चों को राहत देने के लिए यह फैसला करीब एक हफ्ता पहले ही ले लिया है.

45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

पिछले कुछ दिनों से हरियाणा के कई जिलों में सूरज की तपिश लगातार बढ़ रही है. राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है. दोपहर के वक्त चलने वाली गर्म हवाओं के कारण स्कूल आने-जाने वाले छोटे बच्चों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा था. इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने छुट्टियों का समय आगे बढ़ाने का फैसला लिया, ताकि बच्चों को हीटस्ट्रोक और बीमार होने से बचाया जा सके.

साल 2024 में भी समय से पहले बंद हुए थे स्कूल

हरियाणा में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब मौसम की मार के कारण छुट्टियां पहले करनी पड़ी हों. इससे पहले साल 2024 में भी मई के आखिरी हफ्ते में ऐसी ही जानलेवा गर्मी पड़ी थी. तब राज्य सरकार ने 28 मई से 30 जून तक स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया था. इस बार गर्मी का प्रकोप पिछले रिकॉर्ड्स को तोड़ रहा है, जिसके चलते सरकार को 25 मई से ही स्कूलों में ताले लटकाने का फैसला करना पड़ा है.

ये भी पढ़ें:- Exclusive: 'हमारा बुलडोजर धर्म देखकर नहीं, नशे के सौदागरों पर चलता है', आपदा राहत की लेट-लतीफी पर भी बरसे CM सुखविंदर सिंह सुक्खू

लेखक के बारे में
img
प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया
News agency
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana School Summer Vacation 2026, Haryana School Closed Due To Heat Wave, CM Naib Singh Saini Decision, Haryana Heatwave Summer Vacation, 25 May To 30 June School Holiday Haryana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com