GATE 2027 : ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2027) एग्जाम आयोजित करने वाली IIT मद्रास ने गेट 2027 के एप्लिकेशन फॉर्म में सुधार के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खोल दी है. जिन कैंडिडेट्स से फॉर्म भरते समय डिटेल्स भरने में गलती हो गई थी, वे अब निश्चित शुल्क (Fee) का भुगतान करके अपने एप्लिकेशन में करेक्शन कर सकते हैं. ऑफिशियल घोषणा के अनुसार, शुल्क के साथ डेटा सुधार की यह प्रोसेस 10 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 14 नवंबर 2026 तक इसमें बदलाव कर सकते हैं. इसके लिए एप्लिकेंट को गेट 2027 की ऑफिशियल वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाकर लॉग-इन करना होगा.
इन्हें नहीं देनी होगी कोई फीस
आईआईटी मद्रास ने यह भी स्पष्ट किया है कि वर्तमान में जोनल संस्थानों (Zonal Institutes) द्वारा कैंडिडेट्स के आवेदन फॉर्म की स्क्रूटनी (Scrutiny) का काम चल रहा है. इस दौरान अगर किसी उम्मीदवार के फॉर्म या डॉक्यूमेंट में कोई खामी (Defect) पाई जाती है, तो उन्हें ईमेल के जरिए इसकी सूचना दी जाएगी. ऐसे कैंडिडेट्स को रेक्टिफिकेशन विंडो के दौरान अपनी गलतियां सुधारने के लिए कोई अलग से फीस नहीं देना होगा.
फॉर्म को सबमिट करने से पहले स्टूडेंट्स को सलाह दी गई है कि वे अपनी पर्सनल डिटेल्स, एकेडेमिक क्वालिफिकेशन, कैटेगरी और अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट्स को अच्छी तरह से जांच लें.
कब होगी GATE 2027 की परीक्षा?
- 6 और 7 फरवरी, 2027
- 13 और 14 फरवरी, 2027
- 20 और 21 फरवरी, 2027
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं