विज्ञापन

FTII परीक्षा को लेकर दिल्ली में बवाल, छात्रों के स्ट्रॉन्ग रूम में घुसने के बाद एग्जाम कैंसिल

FTII Exam Cancel: छात्रों के हंगामे के बाद उस बिल्डिंग में परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया, हालांकि बाकी सेंटर्स पर हुई परीक्षा पर इसका कोई भी असर नहीं दिखा.

FTII परीक्षा को लेकर दिल्ली में बवाल, छात्रों के स्ट्रॉन्ग रूम में घुसने के बाद एग्जाम कैंसिल
FTII परीक्षा को लेकर हंगामा

फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) के एंट्रेंस एग्जाम को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बवाल चल रहा है. दिल्ली के एक परीक्षा केंद्र पर इस प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam) को रद्द कर दिया गया है. यह फैसला तब लिया गया जब कुछ छात्रों ने कथित तौर पर स्ट्रॉन्ग रूम में घुसकर वहां के कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की, इसके बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया. इस पूरी घटना के बाद FTII प्रशासन ने परीक्षा एजेंसी और सेंटर इंचार्ज के साथ एक आपातकालीन बैठक बुलाई. 

कैसे शुरू हुआ विवाद?

अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली के इस सेंटर पर परीक्षा की पहली शिफ्ट के दौरान पेपर बांटने में देरी हो गई थी. जिस वजह से वहां कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई. इसके बाद कुछ छात्रों ने गुस्से में स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर घुसकर पेपर लूटने की कोशिश की और वहां मौजूद स्टाफ के साथ धक्का-मुक्की की. इसके बाद अधिकारियों ने बताया कि स्थिति को देखते हुए उस बिल्डिंग में परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दूसरी शिफ्ट में भी परीक्षा रद्द कर दी गई. 

बाकी सेंटर्स पर क्या पड़ेगा असर?

FTII की तरफ से बताया गया है कि बाकी सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई है. ऐसे में इन सेंटर्स पर होने वाली परीक्षा को लेकर कोई भी फैसला नहीं लिया गया है. दिल्ली के जिस सेंटर पर बवाल हुआ, सिर्फ उसी सेंटर की परीक्षा रद्द हुई है. अब रद्द हुई परीक्षा को फिर से कब आयोजित किया जाएगा इसे लेकर जल्द ही नई तारीख का ऐलान होगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
FTII Exam Cancel, FTII Exam Cancelled In Delhi Centre
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com