विज्ञापन

नोट्स बनाने की टेंशन खत्म, ये 5 AI टूल्स करेंगे सारा काम आसान

स्टूडेंट्स मौजूदा समय में AI टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो नोट्स, होमवर्क, प्रोजेक्ट, PDF समझने और एग्जाम की तैयारी में मदद करते हैं. ये टूल्स समय बचाते हैं और कठिन विषयों को आसान व मजेदार बनाते हैं.

नोट्स बनाने की टेंशन खत्म, ये 5 AI टूल्स करेंगे सारा काम आसान
NotebookLM गूगल का एक खास AI टूल है, जो पढ़ाई को ऑर्गनाइज करने में मदद करता है.

AI Tools for notes : आज के दौर में पढ़ाई का तरीका तेजी से बदल रहा है और स्टूडेंट्स अब सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहे हैं. डिजिटल दुनिया ने सीखने का नया रास्ता खोल दिया है, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI एक स्मार्ट साथी बनकर सामने आया है. ये AI टूल्स न सिर्फ सवालों के जवाब देते हैं, बल्कि मुश्किल टॉपिक्स को आसान भाषा में समझाने का काम भी करते हैं. होमवर्क से लेकर प्रोजेक्ट और एग्जाम की तैयारी तक, हर जगह इनका इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है. खास बात ये है कि ये टूल्स समय बचाते हैं और पढ़ाई को बोझ नहीं बल्कि दिलचस्प बना देते हैं.

NotebookLM: स्मार्ट नोट्स का साथी

NotebookLM गूगल का एक खास AI टूल है, जो पढ़ाई को ऑर्गनाइज करने में मदद करता है. इसमें आप PDF, नोट्स या रिसर्च पेपर अपलोड कर सकते हैं. ये खुद ही समरी बनाता है और जरूरी पॉइंट्स को हाइलाइट करता है. एग्जाम के समय रिवीजन के लिए ये काफी काम का साबित होता है.

Wolfram Alpha: मैथ्स और साइंस का मास्टर

अगर आपको मैथ्स या साइंस में दिक्कत होती है, तो Wolfram Alpha बहुत काम का टूल है. ये कैलकुलस, अलजेब्रा और फिजिक्स जैसे सब्जेक्ट्स के सवालों को स्टेप-बाय-स्टेप हल करके समझाता है. इससे कॉन्सेप्ट क्लियर करना आसान हो जाता है.

Perplexity AI: स्मार्ट सर्च का नया तरीका

Perplexity AI एक ऐसा सर्च टूल है, जो सिर्फ जवाब नहीं देता बल्कि उसके साथ सही सोर्स भी बताता है. इससे स्टूडेंट्स को भरोसेमंद जानकारी मिलती है और नोट्स बनाना आसान हो जाता है.

Otter AI: लेक्चर से सीधे नोट्स

Otter AI क्लास के दौरान लेक्चर रिकॉर्ड करता है और उसका टेक्स्ट तैयार कर देता है. इससे आपको लिखने की टेंशन नहीं रहती और आप पूरा ध्यान समझने पर लगा सकते हैं.

ChatPDF: लंबी PDF अब आसान

ChatPDF उन स्टूडेंट्स के लिए बहुत फायदेमंद है, जिन्हें लंबी PDF समझने में परेशानी होती है. इसमें आप सीधे फाइल से सवाल पूछ सकते हैं और तुरंत जवाब पा सकते हैं. इससे समय भी बचता है और पढ़ाई भी आसान होती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com