विज्ञापन

OSM से पहले कितने छात्र करते थे कॉपी री-चेकिंग की मांग? शिक्षा मंत्री ने बताया कितना आया अंतर

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनडीटीवी के साथ बाचतीत में ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम को लेकर उठ रहे तमाम सवालों का जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि हर साल कितने छात्र अपनी कॉपी दोबारा चेक करने के लिए आवेदन करते हैं.

OSM से पहले कितने छात्र करते थे कॉपी री-चेकिंग की मांग? शिक्षा मंत्री ने बताया कितना आया अंतर
शिक्षा मंत्री ने दिया री-इवैल्यूएशन का पूरा डेटा

CBSE Re-Evaluation Data: CBSE के ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम को लेकर चल रहे विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनडीटीवी से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने छात्रों के मन में उठ रहे तमाम सवालों के जवाब दिए. शिक्षा मंत्री ने बताया कि री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया कोई नहीं है, हर साल छात्र इसके लिए आवेदन करते हैं. उन्होंने पिछले साल और इस साल के आंकड़े की भी जानकारी दी. इसके अलावा उन्होंने नीट पेपर लीक को लेकर भी जवाब दिया और कहा कि लीक प्रूफ एग्जाम को लेकर पूरी तैयारी की जा रही है. 

OSM से पहले कितने छात्र करते थे री-इवैल्यूएशन की मांग 

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी लाखों छात्रों ने कॉपी की दोबारा जांच के लिए आवेदन किया है, हालांकि डिजिटल मार्किंग सिस्टम में आई कुछ गड़बड़ियों के चलते इस साल छात्रों की संख्या करीब दोगुनी हो चुकी है. उन्होंने बताया कि कुल 17 लाख छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी थी, जिसमें से 13 लाख छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट हैं और उन्होंने आवेदन नहीं किया, वहीं चार लाख छात्रों ने री-इवैल्यूएशन प्रोसेस में हिस्सा लिया है. करीब दो लाख छात्र हर साल उन्हें मिले नंबरों की दोबारा जांच के लिए आवेदन करते हैं. इस बार ये संख्या 4 लाख हो गई. 

कल खुलेगा री-इवैल्यूएशन पोर्टल 

शिक्षा मंत्री ने बताया कि आज यानी 29 मई को सीबीएसई का री-इवैल्यूएशन पोर्टल एक्टिव नहीं हो पाएगा, इससे पहले सीबीएसई ने यही तारीख दी थी. प्रधान ने बताया कि इसे एक्टिव होने में एक दिन लग सकता है और कल तक पोर्टल एक्टिव हो जाएगा. 

छात्रों को एडमिशन में नहीं होगी कोई दिक्कत

छात्रों को एडमिशन में होने वाली परेशानी को लेकर शिक्षा मंत्री ने कहा कि हम इस पर भी काम कर रहे हैं. अभी सीयूईटी खत्म हुआ है और जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट 1 जून को आएगा. ये दोनों बड़े एग्जामिनेशन को हम 12वीं के रिजल्ट के साथ सिंक्रोनाइज करेंगे. इसे लेकर जेईई एडवांस्ड की टीम और सीईयूटी की टीम को बता दिया गया है. इससे बच्चों का नुकसान नहीं होगा. 

यहां देखें पूरा इंटरव्यू - 

NEET री-एग्जाम में एयरफोर्स की कैसे ली जाएगी मदद? शिक्षा मंत्री ने NDTV को बताया पूरा प्लान

लेखक के बारे में
img
मुकेश बौड़ाई
Chief Copy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Re-Evaluation Data, CBSE Re-Evaluation Education Minister, Education Minister Dharmendra Pradhan, OSM Controversy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com