विज्ञापन

NEET री-एग्जाम में एयरफोर्स की कैसे ली जाएगी मदद? शिक्षा मंत्री ने NDTV को बताया पूरा प्लान

NEET-UG 2026 पेपर लीक और CBSE OSM (ऑन-स्क्रीन मार्किंग) को लेकर देश की परीक्षा प्रणाली पर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं. 3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET-UG परीक्षा को पेपर लीक के चलते NTA को रद्द करना पड़ा. वहीं CBSE के OSM सिस्टम से छात्र खुश नहीं हैं. इस समय चल रहे इन सभी विवादों पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NDTV से खुलकर बात की.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NDTV को दिए खास इंटरव्यू के दौरान NEET-UG पेपर लीक से लेकर CBSE OSM विवाद पर बात की. इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, नीट-यूजी री-एग्जाम को लेकर सेना की मदद की कोई जरूरत नहीं है. 21 जून का समय कम है, क्वेश्चन पेपर को लेकर जाने की व्यवस्था पोस्टल डिपार्टमेंट करता है. समय कम है, इसको ध्यान में रखते हुए वायुसेना से मदद मांगी गई थी. पोस्टल वाला काम वायुसेना कर सकती है. एग्जाम के बाद परीक्षा केंद्र से पेपर दिल्ली लाने की प्रक्रिया को फिर से फुल प्रूफ किया गया है. इसमें सारे राज्यों को शामिल किया जा रहा है और सरकार के कई विभाग भी शामिल हैं. 

अगले साल नीट एग्जाम CBT मोड में होने के सवाल पर शिक्षा मंत्री ने कहा, अगले साल नीट में कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम होगा. हमें सीबीटी के लिए देश में जो इंफ्रास्ट्रक्चर चाहिए, वो बनाना होगा.  जेईई और बाकी परीक्षाएं पहले से ही सीबीटी मोड में हो रही हैं. एनटीए सिर्फ परीक्षा कराती है, हेल्थ मिनिस्ट्री की तरफ से जो मंजूरी मिलेगी, वही किया जाएगा. 

क्या है NEET-UG 2026 विवाद

पूरे देश में 3 मई 2026 को NEET-UG 2026 परीक्षा आयोजित की गई थी. हालांकि बाद में परीक्षा के पेपर लीक होने की खबरें सामने आई. जिसके बाद इस परीक्षा को रद्द करना पड़ा. सरकार ने इस पूरे मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है. वहीं 21 जून को फिर से नीट-यूजी री-एग्जाम पूरे देश में करवाया जा रहा है.

CBSE OSM विवाद क्या है 

CBSE कक्षा 12वीं का रिजल्ट इस साल विवादों से घिरा हुआ है. इस साल बोर्ड ने ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम के जरिए पहली बार 12वीं की कॉपियों की जांच की. लेकिन मई 2026 में नतीजे जारी होने के बाद, OSM सिस्टम पर विवाद शुरू हो गया. कई छात्रों ने दावा किया है कि उनके अंक उम्मीद से कम आएं हैं. वहीं कई छात्रों ने जब अपनी आंसर शीट की स्कैन कॉपी के लिए आवेदन किया तो उन्हें किसी ओर छात्र की कॉपी पकड़ा दी गई. 

लेखक के बारे में
img
रितु शर्मा
सीनियर सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dharmendra Pradhan Neet Ug, Dharmendra Pradhan Paper Leak, Dharmendra Pradhan CBSE OSM Row, Dharmendra Pradhan Re Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com