विज्ञापन

दिल्ली: ITI एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू; इलेक्ट्रीशियन से स्टेनोग्राफी तक, करवाए जाएंगे ये कोर्स

दिल्ली सरकार के प्रशिक्षण और तकनीकी शिक्षा निदेशालय (DTTE) ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में एडमिशन की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. उम्मीदवार ITI Delhi Admissions Portal पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

दिल्ली: ITI एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू; इलेक्ट्रीशियन से स्टेनोग्राफी तक, करवाए जाएंगे ये कोर्स
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के दौरान 200 रुपये की फीस का भुगतान करना होगा.

दिल्ली सरकार के इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट्स (ITI) में एडमिशन की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है. जो भी उम्मीदवार अलग-अलग ITI ट्रेड में एडमिशन लेना चाहते हैं, वो समय रहते आवेदन कर दें. दिल्ली सरकार का 'डायरेक्टोरेट ऑफ़ ट्रेनिंग एंड टेक्निकल एजुकेशन' (DTTE) 19 सरकारी ITI के लिए एडमिशन प्रक्रिया करता है. ITI में 58 इंजीनियरिंग और नॉन-इंजीनियरिंग ट्रेड में 11,000 से ज़्यादा सीटें उपलब्ध हैं. आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार आधिकारिक एप्लीकेशन पोर्टल पर जाकर एप्लीकेशन जमा कर सकते हैं.

ITI एडमिशन 2026 के लिए कैसे अप्लाई करें?

दिल्ली सरकार की ITI एडमिशन की ऑफिशियल वेबसाइट itidelhi.admissions.nic.in पर जाएं.
यहां पर 2026-27 सेशन का रजिस्ट्रेशन लिंक होगा. इस लिंक पर क्लिक करें.
पूछी गई सारी जानकारी सही से भरें
मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
एप्लीकेशन फ़ॉर्म सबमिट करें

क्या है दाखिले की प्रकिया

ITI में सिलेक्शन प्रोसेस मुख्य रूप से एंट्रेंस एग्ज़ाम के बजाय एकेडमिक परफ़ॉर्मेंस के आधार पर होता है.  एकेडमिक परफ़ॉर्मेंस  के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाती है.

कौन कर सकता है आवेदन

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु कम से कम 14 साल होनी चाहिए. उम्मीदवारों ने चुने हुए ट्रेड के आधार पर किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं, 10वीं या 12वीं कक्षा पास की हो. 

कुल सीटों में से 90% सीटें आरक्षित होती हैं, जिन्होंने अपनी क्वालिफाइंग परीक्षा (8वीं या 10वीं) दिल्ली में स्थित किसी स्कूल से पास की है. यहां पर करवाए जाने वाले कोर्स की अवधि 1 से 2 साल के बीच होती है.

यहां करवाए जाने वाले कुछ कोर्स के नाम

इलेक्ट्रीशियन और फिटर- कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA). ये कोर्स करके ऑफिस एडमिनिस्ट्रेशन और IT हेल्पडेस्क में काम मिल जाता है.

स्टेनोग्राफी और सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस- सरकारी क्लर्क परीक्षाओं के दौरान स्टेनोग्राफी टेस्ट पास करना होता है. इसलिए क्लर्क के नौकरी के लिए ये जरूर स्किल है. इसके अलावा रेफ्रिजरेशन और AC मैकेनिक कोर्स भी करवाया जाएगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com