विज्ञापन

ITI Courses: 10वीं के बाद करें ये 7 आईटीआई कोर्स, काम की कमी नहीं होगी

ITI Courses: 10वीं के बाद ITI (Industrial Training Institute) कोर्स करना बेहतर करियर के मौके खोल देता है. इसका कारण ये है कि ये कोर्स स्किल-बेस्ड होते हैं. यानी काम सीखकर नौकरी या अपना काम शुरू कर सकते हैं.

ITI Courses: 10वीं के बाद करें ये 7 आईटीआई कोर्स, काम की कमी नहीं होगी

ITI Courses: 10वीं के बाद ITI (Industrial Training Institute) कोर्स करना बेहतर करियर के मौके खोल देता है. इसका कारण ये है कि ये कोर्स स्किल-बेस्ड होते हैं. यानी काम सीखकर नौकरी या अपना काम शुरू कर सकते हैं. कुछ ऐसे ITI कोर्स हैं, जिनमें आप जो स्किल सीखते हैं, वे हाई-डिमांड में रहते हैं. 

10वीं के बाद करें ये 7 आईटीआई कोर्स

Electrician

घर हो या फैक्ट्री या ऑफिस, हर जगह बिजली का काम होता है. इसलिए ये कोर्स करके काम आसानी से मिल सकता है. इसे करने के बाद इलेक्ट्रिशियन, वायरिंग एक्सपर्ट या मेंटेनेंस टेक्नीशियन बन सकते हैं. 

Fitter

ये कोर्स करके मशीनों को फिट करना, मेंटेन करना और रिपेयर करना सिखाया जाता है. इस कोर्स को करके इंडस्ट्रीज, फैक्ट्रीज, रेलवे, PSU आदि में काम मिल सकता है. 

Welder

इस कोर्स में मेटल को जोड़ने का काम सिखाया जाता है. इस स्किल की जरूरत कंस्ट्रक्शन और इंडस्ट्री में हमेशा बनी रहती है. इसे करने के बाद फैक्ट्रीज, शिपयार्ड, ऑटोमोबाइल सेक्टर में काम मिल सकता है. 

आयुर्वेद का डॉक्‍टर कैसे बनते हैं, क्‍या करनी होती है पढ़ाई

कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट 

इस कोर्स में बेसिक कंप्यूटर, इंटरनेट और डेटा एंट्री सिखाई जाती है. इस कोर्स को करने के बाद ऑफिस जॉब, डेटा एंट्री, IT सपोर्ट में काम मिल सकता है. 

मोटर मैकेनिक 

इस कोर्स में कार, बाइक और अन्य वाहनों की रिपेयरिंग और सर्विसिंग सिखाई जाती है. इसे करने के बाद सर्विस सेंटर में काम मिल सकता है या खुद का गैराज खोल सकते हैं. 

रेफ्रिजरेशन और AC टेक्नीशियन

इस कोर्स में AC, फ्रिज और कूलिंग सिस्टम की रिपेयरिंग सिखाई जाती है. इसे करने के बाद सर्विस टेक्नीशियन, इंस्टॉलेशन एक्सपर्ट का काम मिल सकता है. 

Plumber

हर घर में, फैक्‍ट्रीज से लेकर इंडस्‍ट्रीज में प्‍लंबर की जरूरत होती है. इस कोर्स में पानी की पाइपलाइन और फिटिंग का काम सीखते हैं. इस कोर्स को करने के बादइकंस्ट्रक्शन, घरों और बिल्डिंग्स में काम कर सकते हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ITI Courses, ITI, ITI After 10th Jobs, ITI In India, ITI Admission 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com