आज के समय की सबसे ज्यादा मांग वाली और हाई सैलरी वाली नौकरियों में डेटा साइंटिस्ट का नाम शामिल है. दरअसल कई कंपनियां अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए डेटा का इस्तेमाल करती हैं. डेटा का विश्लेषण करने और उससे काम की जानकारी निकालने का काम डेटा साइंटिस्ट करता है.डेटा साइंटिस्ट बड़ी मात्रा में मौजूद डेटा को सबसे पहले जमा करता है. फिर अच्छे से उसका विश्लेषण करता है. उसमें से कंपनी के काम आने वाले डेटा निकालता है. जिन लोगों की रुचि मैथ, प्रोग्रामिंग और डेटा विश्लेषण में है, उनके लिए Data Scientist का करियर एक अच्छा ऑप्शन है. सही कोर्स करके और अच्छे अनुभव के साथ आप अच्छी खासे पैसे Data Scientist बनकर कमा सकते हैं. Data Scientist बनने के लिए कौन से कोर्स की जरूरत होती है, आइए इसके बारे में जानते हैं.
कौन सा कोर्स करें
डेटा साइंटिस्ट बनने के लिए 12वीं के बाद B.Tech (Computer Science/IT), B.Sc. (Computer Science, Statistics, Mathematics), BCA में से कोई सा भी कोर्स कर लें. तीन साल का ये कोर्स करने के बाद मास्टर भी जरूर करें. MCA, M.Tech, M.Sc. Data Science या Machine Learning और Artificial Intelligence कोर्स आप कर सकते हैं.
पढ़ाई के साथ-साथ स्किल कोर्स पर भी ध्यान दें. Data Scientist बनने के लिए Python, R और SQL जैसी प्रोग्रामिंग भाषाएं आनी चाहिए. इसके अलावा Statistics और Mathematics में अच्छी पकड़ होनी चाहिए. इसलिए Statistics और Mathematics अगर आपकी कमजोर है तो इन्हें मजबूत करें. एक्स्ट्रा क्लास लें या ऑनलाइन कोर्स करें.
ये तो बात हुई कोर्स और स्किल की. डेटा साइंटिस्ट बनने के लिए Communication Skills अच्छी होनी चाहिए. इंग्लिश भाषा का ज्ञान अच्छा होना चाहिए. अगर इंग्लिश अच्छी नहीं है, तो इसे सीख लें. इस भाषा का ज्ञान होने बेहद ही जरूरी है.
कितनी मिलती है सैलरी
फ्रेशर को आमतौर पर 4 लाख तक का पैकेजे आसानी से मिल जाता है. वहीं अनुभव के साथ ये पैकेज 30 लाख या उससे भी अधिक हो जाता है. बड़ी टेक कंपनियों और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में अनुभवी के आधार पर अच्छी खासी सैलरी देती है. 20 साल का अनुभव होने पर पैकेज करोड़ों तक भी पहुंच सकता है.
नौकरी के लिए कहां करें अप्लाई
IT कंपनियां, बैंक और फाइनेंस सेक्टर, ई-कॉमर्स कंपनियां, हेल्थकेयर और कंसल्टिंग कंपनियां में Data Scientist की डिमांड हमेशा रहती है. कोर्स करने बाद आप इन क्षेत्रों से जुड़ी कंपनियों में ट्राई कर सकते हैं. Data Scientist की डिमांड दूसरे देशों में भी काफी होती. इसलिए आप चाहे तो भारत से बाहर जाकर भी नौकरी कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं