साझा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-स्नातक (CUET-UG) के इस वर्ष के संस्करण के लिए करीब 14 लाख आवेदन मिले, जो पिछले साल की तुलना में 41 प्रतिशत अधिक हैं. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने यह जानकारी दी.
ज्ञात हो कि सीयूईटी-यूजी आवेदन की संख्या के लिहाज से देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है.
कुमार ने कहा, ‘‘ सीयूईटी-यूजी 2023 के लिए 16.85 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया जिसमें से 13.99 लाख छात्रों ने आवेदन शुल्क एवं अवदेन जमा किए. यह पिछले वर्ष की तुलना में चार लाख छात्र अधिक है.''
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उन्होंने बताया कि सीयूईटी-यूजी के दूसरे संस्करण के लिए करीब 14 लाख आवेदन मिले, जो पिछले साल की तुलना में 41 फीसदी अधिक हैं.
सीयूईटी-यूजी के प्रथम संस्करण में 12.50 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था जिसमें से 9.9 लाख ने आवेदन जमा किया था.
सीयूईटी-यूजी 2023 में सबसे ज्यादा आवेदन दिल्ली विश्वविद्यालय के लिए मिले हैं. इसके बाद बीएचयू और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के लिए आवेदन प्राप्त हुए . इस प्रवेश परीक्षा के लिए सबसे ज्यादा आवेदन उत्तर प्रदेश से मिले हैं. इसके बाद दिल्ली और बिहार से आवेदन प्राप्त हुए हैं.
यूजीसी के अध्यक्ष ने कहा, ‘‘इस बार प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लेने वाले विश्वविद्यालयों की संख्या में भी वृद्धि आई है. वर्ष 2022 में यह संख्या 90 थी जबकि 2023 में यह बढ़कर 242 हो गई है.''
उन्होंने बताया कि सीयूईटी-यूजी के लिए 74 देशों से 1000 से ज्यादा विदेशी विद्यार्थियों से आवेदन मिले हैं.
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 59 देशों से छात्रों ने सीयूईटी-यूजी के लिए आवेदन किया था और इस वर्ष 74 देशों से छात्रों के आवेदन प्राप्त हुए हैं. इन देशों में यूरोप, एशिया, अमेरिका, खाड़ी देशों के छात्र शामिल हैं.
कुमार ने कहा कि इस साल जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों से सीयूईटी-यूजी के लिए 82,655 आवेदन प्राप्त हुए, जो पिछले साल की तुलना में करीब 70 हजार ज्यादा हैं.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं