CUET UG 2026 Exam LIVE UPDATES: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) UG 2026 आज से शुरू हो रहा है. यह परीक्षा पूरे भारत में आयोजित की जा रही है. ये एग्जाम 11 मई से 31 मई, 2026 तक कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित किया जा रहा है. परीक्षा कुल 35 शिफ्टों में आयोजित की जाएगी. इस साल की परीक्षा के लिए लगभग 15.7 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्टर किया है. परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित होगी, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक. बता दें सेंट्रल और पार्टिसिपेटिंग यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट एडमिशन के लिए ये एक बड़ा नेशनल लेवल का एंट्रेंस एग्जाम है. ये एग्जाम भारत के अलावा अन्य देशों में भी आयोजित किया जा रहा है.
एग्जाम से जुड़ी NTA की गाइडलाइन
एग्जाम को लेकर NTA ने गाइडलाइन भी जारी की है. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वो केवल हल्के कपड़े ही पहनकर एग्जाम देने के लिए आएं. सामान्य जूते, चप्पल और कम हील वाले फुटवियर ही पहनें. अपने साथ किसी भी तरह का कोई पेपर लेकर न आएं. एग्जाम शुरू होने से कम से कम 1 घंटे पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं.
CUET UG 2026 May 11 Exam Day 1 LIVE:
CUET UG परीक्षा से पहले NTA ने जारी की जरूरी गाइडलाइन, ड्रेस कोड से लेकर एंट्री तक की हर जानकारी
NTA ने CUET UG 2026 परीक्षा से पहले ड्रेस कोड और एग्जाम सेंटर में ले जाने वाली चीजों को लेकर जरूरी गाइडलाइन जारी की है. उम्मीदवार परीक्षा से पहले ये नियम जरूर जान लें.
CUET UG 2026 May 11 Exam Day 1 LIVE: एग्जाम देने वाले छात्र साथ लेकर जाएं ये चीजें
CUET UG 2026 May 11 Exam Day 1 LIVE: उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर CUET UG एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट, दो पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो और पहचान पत्र साथ लेकर जाएं.
CUET UG 2026 exam today LIVE: पहले दिन 1,24,020 उम्मीदवार देंगे परीक्षा
CUET UG 2026 exam today LIVE: CUET UG परीक्षा 2026 के पहले दिन कुल 1,24,020 उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं. ये परीक्षा दो शिफ्ट में होगी.
CUET UG 2026 exam today LIVE: दो शिफ्टों में होगी परीक्षा
CUET UG 2026 exam today LIVE: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) UG 2026 परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक.