विज्ञापन

CUET UG परीक्षा से पहले NTA ने जारी की जरूरी गाइडलाइन, ड्रेस कोड से लेकर एंट्री तक की हर जानकारी

NTA ने CUET UG 2026 परीक्षा से पहले ड्रेस कोड और एग्जाम सेंटर में ले जाने वाली चीजों को लेकर जरूरी गाइडलाइन जारी की है. उम्मीदवार परीक्षा से पहले ये नियम जरूर जान लें.

CUET UG परीक्षा से पहले NTA ने जारी की जरूरी गाइडलाइन, ड्रेस कोड से लेकर एंट्री तक की हर जानकारी
CUET UG 2026 Exam Advisory: परीक्षा से पहले एनटीए ने जारी की एडवाइजरी

CUET UG 2026 Exam Advisory: देशभर के लाखों छात्र इस समय CUET UG 2026 परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं. कई स्टूडेंट्स के लिए ये परीक्षा उनके पसंदीदा कॉलेज और यूनिवर्सिटी में एडमिशन का रास्ता तय करने वाली है. ऐसे में परीक्षा से पहले हर छोटी-बड़ी जानकारी उम्मीदवारों के लिए बेहद जरूरी हो जाती है. इसी बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने CUET UG 2026 को लेकर नई एडवाइजरी जारी की है. इस एडवाइजरी में परीक्षा केंद्र पर पहनने वाले कपड़ों से लेकर साथ ले जाने वाली चीजों तक के नियम बताए गए हैं. अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो एग्जाम सेंटर जाने से पहले ये गाइडलाइन जरूर जान लें.

कब होगी CUET UG 2026 परीक्षा

NTA की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक CUET UG 2026 परीक्षा 11 मई से 31 मई 2026 तक होगी. परीक्षा CBT यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में होगी. देश के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर लाखों उम्मीदवार इसमें शामिल होंगे. ऐसे में एजेंसी पहले से ही परीक्षा को लेकर जरूरी निर्देश जारी कर रही है ताकि छात्रों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

परीक्षा केंद्र में क्या ले जा सकते हैं छात्र

एडवाइजरी के अनुसार उम्मीदवार ट्रांसपेरेंट यानी पारदर्शी पानी की बोतल परीक्षा केंद्र में लेकर जा सकते हैं. इसके अलावा धार्मिक आस्था से जुड़ी चीजों को भी अनुमति दी गई है. NTA ने साफ किया है कि कलावा जैसे धार्मिक धागे पहनने पर कोई रोक नहीं होगी. हालांकि ऐसी चीजों के साथ आने वाले छात्रों की सुरक्षा जांच की जाएगी.

कपड़ों और फुटवियर को लेकर क्या नियम हैं

NTA ने छात्रों को हल्के और आरामदायक कपड़े पहनने की सलाह दी है. जरूरत पड़ने पर उम्मीदवार ऊनी कपड़े भी पहन सकते हैं. लेकिन अगर कोई स्टूडेंट एक्स्ट्रा लेयर वाले कपड़े पहनकर आता है तो उसे समय से पहले सेंटर पहुंचना होगा ताकि सिक्योरिटी चेक आसानी से पूरा किया जा सके. फुटवियर में सामान्य जूते, चप्पल और लो हील्स पहनने की अनुमति दी गई है.

समय से पहले पहुंचने की सलाह

एजेंसी ने कहा है कि जिन छात्रों ने धार्मिक वस्तुएं या एक्स्ट्रा कपड़े पहन रखे होंगे, उन्हें परीक्षा केंद्र पर थोड़ा पहले पहुंचना चाहिए. इससे फ्रिस्किंग में समय लगेगा और परीक्षा शुरू होने से पहले सभी औपचारिकताएं पूरी की जा सकेंगी.

ये भी पढ़ें - क्या दूसरी बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले आएगा CBSE 12वीं का रिजल्ट? जानें क्या है अपडेट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com