CSIR UGC NET Admit Card : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जॉइंट CSIR UGC NET जून 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें कि यह परीक्षा भारत के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता के लिए आयोजित की जा रही है. परीक्षा का आयोजन पूरी तरह से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) यानी ऑनलाइन मोड में किया जाएगा.
जानिए क्या है परीक्षा का पूरा शेड्यूल
NTA द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक परीक्षा दो दिनों तक आयोजित होगी. पहले दिन परीक्षा दो शिफ्ट में होगी और दूसरे दिन केवल एक शिफ्ट में. पूरा शेड्यूल यहां देखें-

17 जुलाई 2026 को पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी. इसमें लाइफ साइंसेज की परीक्षा होगी. वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी. इसमें मैथमेटिकल साइंसेज और फिजिकल साइंसेज का पेपर होगा.
वहीं, 18 जुलाई 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी. इसमें केमिकल साइंसेज और अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन एंड प्लैनेटरी साइंसेज की परीक्षा आयोजित की जाएगी.
ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड
कैंडिडेट को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट https://csirnet.nta.nic.in/ पर जाना होगा. वहां अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड को डालकर आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
जरूरी बातें जो ध्यान रखनी हैं
NTA ने कहा है कि अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई परेशानी आ रही है या उसमें कोई गलती दिखती है, तो आप तुरंत NTA के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर कॉल कर सकते हैं, या csirnet@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं. लेटेस्ट अपडेट्स के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.
यह भी पढ़ें- राम मंदिर के CEO को कितनी सैलरी मिलेगी? ट्रस्ट ने नोटिफिकेशन में दी ये जानकारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं