विज्ञापन

राम मंदिर के CEO को कितनी सैलरी मिलेगी? ट्रस्ट ने नोटिफिकेशन में दी ये जानकारी

उम्मीदवार की उम्र 50 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उनके पास कम से कम 20 साल का अनुभव होना जरूरी है. सैलरी को लेकर ट्रस्ट ने साफ किया है कि यह आपसी बातचीत से तय की जाएगी.

राम मंदिर के CEO को कितनी सैलरी मिलेगी? ट्रस्ट ने नोटिफिकेशन में दी ये जानकारी
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस पद के लिए 18 जुलाई, 2026 की शाम 4 बजे तक ही आवेदन कर सकते हैं.

अयोध्या में भव्य राम मंदिर के प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सीईओ (CEO) के पद के लिए आवेदन मांगे हैं. इस खबर के सामने आते ही लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि राम मंदिर के सीईओ को आखिर कितनी सैलरी मिलेगी, तो आइए जानते हैं ट्रस्ट ने अपने ऑफिशियल नोटिफिकेशन में इस बारे में क्या जानकारी दी है.

सीईओ की सैलरी को लेकर क्या बोला ट्रस्ट?

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, राम मंदिर के CEO की सैलरी और मिलने वाली सुविधाएं परस्पर बातचीत  के आधार पर तय की जाएंगी. यानी उम्मीदवार की काबिलियत, अनुभव और इंटरव्यू के दौरान होने वाली बातचीत के बाद ही फाइनल सैलरी डिसाइड की जाएगी.

क्या हैं जरूरी योग्यताएं और शर्तें?

इस पद के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट की उम्र 50 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं, अनुभव की बात करें तो किसी बड़े संगठन, कंपनी या सरकारी विभाग में काम करने का कम से कम 20 साल का एक्सपीरिएंस जरूरी है. बता दें कि इस पद के लिए रिटायर्ड अधिकारी भी अप्लाई कर सकते हैं.

सबसे जरूरी बात इस पद के लिए इच्छुक उम्मीदवार का सक्रिय हिंदू होना अनिवार्य है. साथ ही श्रीराम भक्त वैष्णव हैं तो ये और बेहतर माना जाएगा.

भाषा के ज्ञान की बात करें तो हिंदी और अंग्रेजी दोनों की अच्छी नॉलेज होनी बेहद जरूरी है. वहीं, इस पद के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट कम से कम ग्रेज्युएट होना जरूरी है.

यह नौकरी 3 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर होगी, जिसे अच्छे काम के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है. काम करने की जगह अयोध्या होगी.

कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस पद के लिए 18 जुलाई, 2026 की शाम 4 बजे तक ही आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अपना बायोडाटा (रिफरेंस के साथ) ट्रस्ट की ऑफिशियल ईमेल आईडी searchcommittee.srjbt@gmail.com पर भेजना होगा.

यह भी पढ़ें- अयोध्या के राम मंदिर में निकली CEO की भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com