विज्ञापन

कंप्‍यूटर का 'O' लेवल certificate क्‍या होता है, कैसे मिलता है, इसे पाकर कौन सी नौकरी मिल सकती है

अधिकतर नौकरियों के लिए आज कंप्‍यूटर की नॉलेज होना जरूरी है. कंप्‍यूटर में O Level Computer Certificate की पढ़ाई करने से कई तरह की नौकरियों के अवसर खुल जाते हैं.

कंप्‍यूटर का 'O' लेवल certificate क्‍या होता है, कैसे मिलता है, इसे पाकर कौन सी नौकरी मिल सकती है

अधिकतर नौकरियों के लिए आज कंप्‍यूटर की नॉलेज होना जरूरी है. कंप्‍यूटर में O Level Computer Certificate की पढ़ाई करने से कई तरह की नौकरियों के अवसर खुल जाते हैं. कई सरकारी भर्तियों में भी कंप्यूटर योग्यता के रूप में O Level सर्टिफिकेट मांगा जाता है. ऐसे में बहुत से छात्रों के मन में सवाल होता है कि आखिर O Level सर्टिफिकेट क्या है, इसे कौन जारी करता है और इसे प्राप्‍त करने के बाद किन क्षेत्रों में नौकरी मिल सकती है. 

क्या होता है O Level Certificate

O Level (ओ लेवल) सूचना प्रौद्योगिकी (IT) का एक फाउंडेशन-लेवल कंप्यूटर कोर्स है, जिसे राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) संचालित करता है. NIELIT, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY), भारत सरकार के अधीन कार्य करता है. यह कोर्स पहले DOEACC Scheme के नाम से जाना जाता था. इस कोर्स का उद्देश्य छात्रों को कंप्यूटर एप्लिकेशन, प्रोग्रामिंग, वेब डिजाइनिंग और आईटी से जुड़े व्यावहारिक कौशल सिखाना है. 

O Level कोर्स की अवधि कितनी होती है

NIELIT के अनुसार O Level कोर्स की कुल अवधि 520 घंटे की है. इसे 12वीं के बाद किया जा सकता है. इसमें थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट भी शामिल होते हैं_ 

कौन कर सकता है आवेदन

O Level कोर्स के लिए उम्मीदवार निम्न में से किसी एक पात्रता को पूरा करते हों- 

  • 12वीं पास
  • 10वीं के बाद कम से कम एक वर्ष का मान्यता प्राप्त ITI या डिप्लोमा
  • सरकारी मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक डिप्लोमा के दूसरे वर्ष के बाद (निर्धारित शर्तों के साथ)
  • स्नातक अभ्यर्थी भी सीधे पंजीकरण करा सकते हैं

O Level में क्या पढ़ाया जाता है

नवीनतम सिलेबस में चार अनिवार्य थ्योरी मॉड्यूल, एक प्रैक्टिकल परीक्षा और एक प्रोजेक्ट शामिल है. इस दौरान छात्र सीखते हैं- आईटी टूल्स और ऑफिस ऑटोमेशन, इंटरनेट और वेब टेक्नोलॉजी, वेब डिजाइनिंग, प्रोग्रामिंग, डिजिटल एप्लिकेशन, प्रैक्टिकल लैब कार्य, प्रोजेक्ट डेवलपमेंट आदि. 

O Level करने के बाद कौन-कौन सी नौकरी मिल सकती है

NIELIT के अनुसार O Level कोर्स छात्रों को कई एंट्री-लेवल आईटी भूमिकाओं के लिए तैयार करता है, जैसे User Interface (UI) Designer, Web Designer, Web Publication Assistant, Office Automation Assistant, IoT Application Integrator

इसके अलावा, इस कोर्स के बाद उम्मीदवार अपनी योग्यता और अन्य शैक्षणिक पात्रता के आधार पर कई क्षेत्रों में अवसर तलाश सकते हैं, जैसे डेटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, ऑफिस असिस्टेंट, आईटी सपोर्ट एग्जीक्यूटिव, हेल्प डेस्क एग्जीक्यूटिव, जूनियर प्रोग्रामर (अनुभव और अतिरिक्त कौशल के साथ), निजी कंपनियों में कंप्यूटर एग्जीक्यूटिव. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Computer Course, Computer Algorithm, Computer Operator, Computer Operator Job, Computer Operator Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com