UP Police Computer Operator Final Result 2026 Out : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती का फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है. अगर आपने भी इस भर्ती के लिए परीक्षा दी थी और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) की प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं, तो अब आप अपना नतीजा देख सकते हैं. रिजल्ट देखने का तरीका हम आपको यहां पर स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं.
यह भी पढ़ें- UP Home Guard Bharti 2026: 41 हजार पदों के लिए OMR शीट भरने के नियम जारी, परीक्षा 25 अप्रैल से शुरू
रिजल्ट कैसे चेक करें?
- सबसे पहले यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट (uppbpb.gov.in) पर जाएं.
- होमपेज पर आपको 'Final Result 2026' का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें.
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि (DOB) दर्ज करें.
- कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
- इसे डाउनलोड कर लें या इसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.
जिन उम्मीदवारों का नाम फाइनल लिस्ट में आ गया है, उन्हें अब बोर्ड द्वारा बताए गए निर्देशों का पालन करना होगा. अगले चरण में मेडिकल टेस्ट और जॉइनिंग से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी.
985 पदों के लिए हुई थी परीक्षा
बता दें कि इस भर्ती की प्रक्रिया साल 2024 की शुरुआत में ही शुरू हो गई थी. कुल 985 पदों के लिए लाखों युवाओं ने आवेदन किया था. इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा हुई, फिर टाइपिंग टेस्ट और हाल ही में 29-30 जनवरी 2026 को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जैसे प्रोसेस से गुजरना पड़ा. इसके बाद ही परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं