विज्ञापन

अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ दर्ज होगी FIR, जानें CBSE ने Board Exams से पहले Webcast में क्या कुछ बताया

CBSE ने वेबकास्ट के दौरान कहा कि बोर्ड एग्जाम से जुड़े फर्जी कंटेंट फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. CBSE ने कहा स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और स्कूल बिना वेरिफ़ाई किए दावों पर यकीन न करें और उन्हें फैलाने से सावधान रहें. खासकर क्वेश्चन पेपर लीक से जुड़े दावों से. साइबर पुलिस ऐसे मामलों पर नजर रखेगी, और जो जिम्मेदार पाए जाएंगे, उन्हें सख्त सजा मिलेगी.

अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ दर्ज होगी FIR, जानें CBSE ने Board Exams से पहले Webcast में क्या कुछ बताया
CBSE ने स्कूलों से कल शाम 5 PM तक एग्जाम से जुड़े सवाल ईमेल करने को कहा है.

सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की और से आज एक लाइव वेबकास्ट होस्ट किया गया है. जिसके जरिए बोर्ड एग्जाम 2026 के आयोजन से जुड़ी ज़रूरी बातें बताई जा रही हैं. इस सेशन में एग्जाम की गाइडलाइंस और ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम के बारे में बताया गया है. दरअसल CBSE बोर्ड एग्जाम से पहले सालाना वेबकास्ट को ऑर्गनाइज करता है. इस वेबकास्ट का मकसद एग्जाम से जुड़े लोग जैसे छात्र, अभिभावको और शिक्षकों को एग्जाम प्रोसेस की अपडेटेड पॉलिसी के बारे में बताना होता है. यह वेबकास्ट CBSE के ऑफिशियल YouTube चैनल पर स्ट्रीम किया जा रहा है. जहां जाकर आप इसे देख सकते हैं. ये वेबकास्ट आज यानी 13 फरवरी को 11 बजे से शुरू हुआ है. वेबकास्ट के दौरान CBSE ने अभी तक क्या कुछ बताया है, आइए जानते हैं.

परीक्षा से जुड़े फर्जी कंटेंट फैलाने पर होगी कानूनी कार्रवाई

CBSE ने परीक्षा से जुड़े फर्जी कंटेंट पर कानूनी कार्रवाई की बता कही है. लाइव वेबकास्ट के दौरान, बोर्ड ने एक एडवाइजरी जारी की है. जिसमें स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और स्कूलों को बिना वेरिफाई किए दावों पर यकीन करने या उन्हें फैलाने से सावधान रहने को कहा गया है, खासकर क्वेश्चन पेपर लीक से जुड़े दावों पर. CBSE ने कहा है कि साइबर पुलिस ऐसे मामलों पर नजर रखेगी, और जो ज़िम्मेदार पाए जाएंगे, उन्हें सख़्त सज़ा मिलेगी. अगर कोई स्टूडेंट गलत जानकारी फैलाने में शामिल पाया जाता है, तो उस पर अनफ़ेयर मीन्स (UFM) नियमों के तहत मामला दर्ज किया जाएगा.

पेपर्स का सही डिस्ट्रीब्यूशन करना होगा

लाइव वेबकास्ट के दौरान CBSE ने एग्जाम सेंटर्स के लिए ये ज़रूरी इंस्ट्रक्शन्स भी जारी किए है.

  • निर्देशों के अनुसार  क्लास 10 और 12 के मैथेमेटिक्स (041 और 241) और हिंदी A और हिंदी B के क्वेश्चन पेपर्स की अलग-अलग पैकिंग करनी होगी.
  • सभी कैंडिडेट्स के लिए बैठने का सही अरेंजमेंट करना होगा.
  • किसी भी मिसमैच से बचने के लिए क्वेश्चन पेपर्स का सही डिस्ट्रीब्यूशन पक्का करना होगा.
  • एग्जामिनेशन सेंटर पर किसी भी हालत में सब्जेक्ट बदलने की इजाज़त नहीं होगी.

CBSE ने स्कूलों से कल शाम 5 PM तक एग्जाम से जुड़े सवाल ईमेल करने को कहा है. info.cbseexam@cbseshiksha.in पर सवाल ईमेल किए जा सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Webcast, CBSE Live Webcast, CBSE Board Exams, CBSE FIR Spreading Rumours
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com