विज्ञापन

ईरान हमले के बीच बड़ी खबर! CBSE ने इन परीक्षाओं को भी किया स्थगित, जल्द होगा नई तारीखों का ऐलान

CBSE Postpone Exams: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से मिडिल ईस्ट देशों में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. इन परीक्षाओं को फिलहाल स्थगित किया गया है और नई तारीखों का ऐलान जल्द किया जाएगा.

ईरान हमले के बीच बड़ी खबर! CBSE ने इन परीक्षाओं को भी किया स्थगित, जल्द होगा नई तारीखों का ऐलान
CBSE Postpone Exams

मिडिल ईस्ट देशों में मचे घमासान के बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने यहां होने वाली आगे की परीक्षाओं को भी स्थगित करने का फैसला किया है. इससे पहले बोर्ड की तरफ से बताया गया था कि 2 मार्च की परीक्षा स्थगित की गई है, हालांकि लगातार बिगड़ते हालात को देखते हुए अब आने वाली 5 और 6 मार्च की बोर्ड परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है. बोर्ड ने बताया है कि जल्द ही नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा. 

कहां स्थगित हुई हैं परीक्षाएं?

मध्य पूर्व के जिन देशों में बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित किया गया है, उनमें बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देश शामिल हैं. इससे पहले बोर्ड की तरफ से बताया गया था कि दो मार्च की परीक्षा के बाद आगे की परीक्षाओं को लेकर समीक्षा की जाएगी और फिर आगे फैसला लिया जाएगा. अब आने वाली परीक्षाओं को लेकर फैसला ले लिया गया है. माना जा रहा है कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो फिलहाल इस महीने होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित किया जा सकता है. माहौल शांत होने के बाद ही परीक्षाएं करवाई जाएंगीं. 

फर्जी खबरों को लेकर चेतावनी

सीबीएसई की तरफ से मिडिल ईस्ट देशों में रहने वाले छात्रों को सलाह दी गई है कि फर्जी खबरों पर भरोसा बिल्कुल न करें. इससे पहले बोर्ड के नाम से एक सर्कुलर वायरल हो गया था, जिसमें ये दावा किया गया था कि परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है. इसके बाद बोर्ड ने इसे फर्जी बताया और बयान जारी किया था. इसे लेकर आधिकारिक जानकारी सिर्फ CBSE की वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी. 

मिडिल ईस्ट में 200 से ज्यादा स्कूल

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 200 से ज्यादा स्कूल मिडिल ईस्ट देशों में चल रहे हैं. विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी डेटा के मुताबिक कुल स्कूलों की संख्या 217 है. इनमें सबसे ज्यादा 106 स्कूल यूएई में हैं और उसके बाद सऊदी अरब में 37 और कुवैत में 26 CBSE के स्कूल मौजूद हैं. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद से ही इन तमाम देशों के स्कूल बंद हैं और परीक्षाओं को भी स्थगित किया जा रहा है. 

CBSE ने टाल दिए 3 मार्च के बोर्ड एग्जाम, जानें कौन सी तारीख को होगी परीक्षा

लेखक के बारे में
img
मुकेश बौड़ाई
Chief Copy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Postpone Exams, CBSE Middle East Region Exam, CBSE Postpone Middle East Exam, Iran CBSE School, CBSE Board Exam 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com