विज्ञापन

CBSE Re-Evaluation: स्कैन कॉपी से लेकर कॉपी री-चेकिंग तक, क्या है आखिरी तारीख और कितनी लगेगी फीस?

CBSE Re-Evaluation Process 2026: सीबीएसई ने 19 मई को स्कैन कॉपी लेने वाली विंडो खोली थी, लेकिन वेबसाइट पर जाते ही छात्रों को कॉपी लेने में दिक्कत होने लगी. तमाम शिकायतों के बाद बोर्ड ने अब स्कैन कॉपी लेने की आखिरी तारीख में बदलाव किया है.

CBSE Re-Evaluation: स्कैन कॉपी से लेकर कॉपी री-चेकिंग तक, क्या है आखिरी तारीख और कितनी लगेगी फीस?
CBSE ने छात्रों की परेशानी के बाद लिया बड़ा फैसला

CBSE Re-Evaluation Process: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने जब  12वीं का रिजल्ट जारी किया है, तभी से उसे लेकर सवाल उठने लगे हैं. परीक्षा में कई छात्रों को उनकी उम्मीद से कम नंबर मिले हैं, जिसके लिए कॉपियों की डिजिटल चेकिंग को जिम्मेदार माना जा रहा है. छात्रों का कहना है कि उन्होंने सवालों के जवाब सही दिए थे, लेकिन ऑन स्क्रीन मार्किंग के चलते उनके नंबर कम हो गए. इन तमाम दावों और आरोपों के बीच सीबीएसई ने कॉपी-रीचेकिंग और स्कैन कॉपी लेने के लिए 19 मई को विंडो खोली थी, लेकिन पहले ही दिन लाखों छात्र वेबसाइट पर टूट पड़े, जिसके चलते वेबसाइट डाउन हो गई और छात्रों को परेशानी हुई. अब इसे देखते हुए बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लिया है और स्कैन कॉपी लेने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है. आइए आपको कॉपी लेने और री-चेक की फीस और जरूरी तारीख के बारे में बताते हैं. 

कब तक ले सकते हैं स्कैन कॉपी?

सीबीएसई की तरफ से पहले बताया गया था कि 19 मई से लेकर 22 मई तक छात्र अपनी स्कैन कॉपी ले सकते हैं, ये वही कॉपी है, जिसे ऑन स्क्रीन मार्किंग के लिए स्कैन किया गया और जिसके हिसाब से उन्हें नंबर दिए गए. इस कॉपी को देखने के बाद ही छात्र कॉपी की री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं. अब इस डिजिटल कॉपी को लेने की आखिरी तारीख एक दिन बढ़ाई गई है. छात्र 23 मई तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर ये कॉपी ले सकते हैं. 

पहले दिन हुई परेशानी 

बोर्ड की तरफ से बताए गए स्टेप्स को फॉलो करते हुए 19 मई को जब छात्र वेबसाइट पर गए तो उन्हें स्कैन कॉपी डाउनलोड करने में काफी परेशानी हुई. छात्रों ने बताया कि पहले स्टेप को पूरा करने के बाद दूसरे स्टेप में साइट अटक रही थी. वहीं बोर्ड ने ऐसी खबरों का खंडन किया और बताया कि ज्यादातर छात्रों को इसमें कोई परेशानी नहीं हुई. वेबसाइट अटकने की तमाम शिकायतों और विवाद के बीच सीबीएसई ने आखिरी तारीख को बढ़ाने का फैसला लिया. 

कितनी लगेगी फीस?

  • अपनी स्कैन कॉपी के लिए छात्रों को 100 रुपये की फीस देनी होगी, ये पहले 700 रुपये थी. 
  • स्कैन कॉपी को अच्छी तरह चेक करने के बाद 26 मई से 29 मई तक री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं. 
  • कॉपी री-चेकिंग के लिए इसके लिए छात्रों को 25 रुपये प्रति सवाल के तौर पर फीस देनी होगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Re-evaluation Process, CBSE Re-evaluation Process 2026, CBSE Scanned Copies, Scanned Copies Last Date, CBSE Extend Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com