केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं क्लास की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हो रहे हैं. इस दौरान दिल्ली में 'एआई इम्पैक्ट समिट' भी है. ऐसे में दिल्ली पुलिस ने एक सार्वजनिक यातायात परामर्श जारी किया है. जो भी छात्र सीबीएसई एग्जाम देने जा रहे हैं, वो एक बार यातायात परामर्श को जरूर पढ़ें लें. दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा कि उसने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने और परीक्षा देने वाले छात्रों के साथ-साथ आम जनता को होनेवाली असुविधा को कम करने के लिए प्रयास किया है.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार नई दिल्ली और आसपास के इलाकों में कई प्रमुख सड़कों पर प्रतिबंध और डायवर्जन रहेंगे. आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले रूट चेक करें और मेट्रो का अधिकतम उपयोग करें.
इन प्रमुख सड़कों से बचें
- मथुरा रोड (सुब्रमण्यम भारती मार्ग से लोधी रोड फ्लाईओवर तक)
- अकबर रोड
- जनपथ
- शांति पथ
- सत्या मार्ग
- आफ्रिका एवेन्यू
- एपीजे अब्दुल कलाम रोड
- तिलक मार्ग
- भगवान दास रोड
- कर्तव्य पथ
- संसद मार्ग
- बाबा खड़क सिंह मार्ग
- अरविंदो मार्ग
- धौला कुआं से रंगपुरी तक एनएच-48 भैरों मार्ग और मथुरा रोड के कुछ हिस्सों में वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान आम वाहनों पर पूरी रोक
कुछ इलाकों में आम वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी. बसों को डायवर्ट किया जा सकता है, जबकि टैक्सी और ऑटो को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करने की अनुमति होगी.
इससे पहले CBSE ने भी बोर्ड एग्जाम को लेकर जरूरी एडवाइजरी जारी की थी. एडवाइजरी में कहा गया था, "एग्जाम के दौरान नेशनल और इंटरनेशनल समिट, हाई-लेवल मीटिंग और दूसरे प्रोग्राम के चलते कई जगहों पर रूट डायवर्जन हो सकते हैं. इसलिए एग्जाम के लिए घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी को एक बार जरूर पढ़ लें.
'एआई इम्पैक्ट समिट' 20 फरवरी तक चलेगा
'एआई इम्पैक्ट समिट' का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक किया जाएगा. सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं भी 17 फरवरी से शुरू होने वाली हैं, जिससे शहर के कई हिस्सों में यातायात आवाजाही में काफी वृद्धि होने का अनुमान है.
वहीं 46 लाख से ज़्यादा स्टूडेंट्स इस साल CBSE बोर्ड एग्जाम देने वाले हैं. CBSE 12वीं बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं