विज्ञापन

CBSE Board Exams 2026: पेपर लिखते समय इन गलतियों के कारण कट सकते हैं मार्क्स, जानें अच्छे नंबर लाने का तरीका

हर एक सवाल का उत्तर लिखने से पहले उसे अच्छे से पढ़ें और समझें की आखिरी आप से किस चीज के बारे में पूछा जा रहा है. उसके बाद आंसर लिखना शुरू करें. सवाल जितना साफ समझ आएगा, आंसर भी आप उतने अच्छे तरीके से लिख पाएंगे.

CBSE Board Exams 2026: पेपर लिखते समय इन गलतियों के कारण कट सकते हैं मार्क्स, जानें अच्छे नंबर लाने का तरीका
Board Exam Tips: कई बार दोबारा से उत्तर पढ़ने से उसमें मौजूद गलती समझ आ जाती है.

Central Board of Secondary Education (CBSE) बोर्ड एग्जाम 17 फरवरी से शुरू होने जा रहे हैं. इस साल करीब 46 लाख स्टूडेंट्स सीबीएसई 10वीं और 12वीं परीक्षा देने वाले हैं. भारत के अलावा विदेश के 26 देशों में ये परीक्षा होगी. 31,000 से ज्यादा स्कूलों के बच्चे इस परीक्षा में हिस्सा लेंगे. देश और विदेश के 8,074 से ज़्यादा सेंटर्स पर करीब 46 लाख स्टूडेंट्स ये एग्जाम देनेवाले हैं. पेपर लिखते समय कुछ ऐसी गलतियां होती हैं, जिनकी वजह से आपको मार्क्स कट सकते हैं. इसलिए आप नीचे बताई गई गलतियों को करने से बचें. 

मार्क्स कटने के मुख्य कारण

मार्क्स कटने के कई कारण होते हैं, जिनमें से कुछ मुख्य कारण इस प्रकार हैं-

  1. गलत उत्तर लिखना.
  2. उत्तर पता होने के बावजूद उसे ठीक से नहीं लिखना.
  3. हैंडराइटिंग का खराब होना.
  4. प्रश्नों को ठीक से नहीं पढ़ना, जिसके कारण उत्तर गलत हो जाता है.

इन गलतियों से बचने के लिए सावधानी से सबसे पहले पेपर पढ़ें. उसके बाद तय करें की कौन सा सेक्शन सबसे पहले करना है.

पेपर लिखते समय इन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

  1. प्रश्नों को ध्यान से पढ़ें और समझें- हर एक सवाल का उत्तर लिखने से पहले उसे अच्छे से पढ़ें और समझें की आखिरी आप से किस चीज के बारे में पूछा जा रहा है. उसके बाद आंसर लिखवा शुरू करें. सवाल जितना साफ समझ आएगा, आंसर भी आप उतने अच्छे तरीके से लिख पाएंगे.
  2.  हैंडराइटिंग साफ और पढ़ने योग्य हो
  3.  समय प्रबंधन करें ताकि सभी प्रश्नों का उत्तर दिया जा सके
  4. उत्तर लिखने के बाद उसे अच्छे से पढ़ें. कई बार दोबारा से उत्तर पढ़ने से उसमें मौजूद गलती समझ आ जाती है. ऐसे में गलती सुधारने का मौका मिल जाता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com