विज्ञापन

'कोई हमारी बात ही नहीं कर रहा...', CBSE Second Board रिजल्ट की देरी ने Students की बढ़ाई टेंशन, अटके एडमिशन

सोशल मीडिया पर टीचर्स और पेरेंट्स का कहना है कि पूरा ध्यान कक्षा 12 और एंट्रेंस टेस्ट पर है, जिससे दसवीं के छात्रों को दरकिनार कर दिया गया है. बोर्ड ने जून 2026 में रिजल्ट की बात कही थी, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है.

'कोई हमारी बात ही नहीं कर रहा...', CBSE Second Board रिजल्ट की देरी ने Students की बढ़ाई टेंशन, अटके एडमिशन
महाराष्ट्र के एक यूजर ने बताया कि वहां के कई छात्रों ने फेज 1 (पहले बोर्ड) के नतीजों के आधार पर ही कॉलेजों में एडमिशन ले लिया है.

CBSE Class 10 Second Board Results 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की दसवीं क्लास के दूसरे बोर्ड रिजल्ट में हो रही देरी ने हजारों छात्रों और माता-पिता की चिंता बढ़ा दी है. स्कूल-कॉलेज में एडमिशन की लास्ट डेट, स्कॉलरशिप के फॉर्म और ट्रांसफर की प्रक्रियाएं नजदीक आ रही हैं, लेकिन रिजल्ट का कुछ पता नहीं है. बोर्ड की तरफ से कोई साफ जानकारी न मिलने के कारण परिवार और स्कूल दोनों परेशान हैं. उनका कहना है कि इसके कारण आगे की पढ़ाई की प्लानिंग पूरी तरह बिगड़ रही है.

'सिर्फ क्लास 12 पर फोकस, दसवीं के छात्र हुए साइडलाइन'

रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों, पेरेंट्स और टीचर्स का कहना है कि ऐसा लग रहा है जैसे क्लास 10 के बच्चों को बिल्कुल भुला दिया गया है. हर जगह सिर्फ क्लास 12 के नतीजों और एंट्रेंस एग्जाम्स की चर्चा हो रही है.

एजुकेटर राखी त्रिपाठी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी चिंता जाहिर करते हुए लिखा, "पूरा ध्यान क्लास 12 पर शिफ्ट हो चुका है, जबकि क्लास 10 के छात्रों को अधर में छोड़ दिया गया है. दूसरे बोर्ड रिजल्ट को लेकर अभी तक कोई स्पष्टता नहीं है, और पहले बोर्ड के पुनर्मूल्यांकन (re-evaluation) की प्रक्रिया भी रुकी हुई है."

उन्होंने आगे कहा कि छात्र इस बात को लेकर सबसे ज्यादा परेशान हैं कि उन्हें आगे कौन सी स्ट्रीम मिलेगी और वे दूसरे स्कूल में एडमिशन कैसे लेंगे. ज्यादातर बच्चों के लिए दसवीं क्लास जिंदगी की पहली बड़ी बोर्ड परीक्षा होती है. उन्हें पूरी जानकारी मिलनी चाहिए, न कि अंतहीन इंतजार. 

'खत्म हो रहा है दूसरे बोर्ड का महत्व'

महाराष्ट्र के एक यूजर ने बताया कि वहां के कई छात्रों ने फेज 1 (पहले बोर्ड) के नतीजों के आधार पर ही कॉलेजों में एडमिशन ले लिया है. ऐसे में दोबारा परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए इस सेकंड बोर्ड का पूरा आइडिया ही बेअसर और डिमोटिवेट करने वाला साबित हो रहा है. 

बता दें कि 25 जून 2025 को जारी एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन में बोर्ड ने कहा था कि सीबीएसई सेकंड बोर्ड एग्जाम के नतीजे जून 2026 में जारी किए जाएंगे. लेकिन जून बीत जाने के बाद भी क्लास 10 के नतीजों को लेकर कोई आधिकारिक टाइमलाइन सामने नहीं आई है. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, छात्रों के पासिंग डॉक्यूमेंट्स और मेरिट सर्टिफिकेट भी इस सेकंड बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट के बाद ही जारी किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- CBSE करा रहा है AI और Python के 19 फ्री ऑनलाइन कोर्स, बच्‍चों के लिए सुनहरा मौका, ऐसे एप्‍लाई करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com