विज्ञापन

CBSE Second Board Result 2026: DigiLocker से SMS तक, इन आसान तरीकों से मिनटों में देखें अपना स्कोर

CBSE Class 10 Second Board Exam Result 2026 : CBSE जून के आखिरी या जुलाई के पहले हफ्ते में 10वीं क्लास के सेकेंड बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी कर सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ कई दूसरे तरीकों से भी रिजल्ट देख सकेंगे.

CBSE Second Board Result 2026: DigiLocker से SMS तक, इन आसान तरीकों से मिनटों में देखें अपना स्कोर
CBSE की तरफ से जारी किया जाएगा 10वीं का रिजल्ट

CBSE Class 10 Second Board Exam Result 2026 : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) जल्द ही 10वीं क्लास के सेकेंड बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी कर सकता है. जानकारी के मुताबिक, रिजल्ट अगले कुछ ही दिनों में जारी होने की संभावना है. 15 मई से 21 मई 2026 के बीच चले इस इम्प्रूवमेंट एग्जाम में करीब 6.8 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट और स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ DigiLocker, SMS, IVRS और UMANG ऐप के जरिए भी देख सकेंगे.

इन डिटेल्स की पड़ेगी जरूरत 

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को ये डिटेल्स तैयार रखनी होंगी - 

रोल नंबर (Roll Number)

स्कूल नंबर (School Number)

एडमिट कार्ड आईडी (Admit Card ID)

ऑफिशियल वेबसाइट से ऐसे करें रिजल्ट चेक

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं -

स्टेप 1 : CBSE की ऑफिशियल रिजल्ट वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं.

स्टेप 2 : "Class 10 Result 2026" लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3 : रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें.

स्टेप 4 : "Submit" बटन पर क्लिक करें.

स्टेप 5 : स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा.

भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट जरूर रखें.

SMS से भी मिलेगा रिजल्ट

अगर वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक हो, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं.

SMS का फॉर्मेट : CBSE10

इस मैसेज को 7738299899 पर भेजना होगा. कुछ ही देर में रिजल्ट मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगा.

DigiLocker से डाउनलोड करें मार्कशीट

CBSE छात्रों को DigiLocker के जरिए डिजिटल मार्कशीट भी उपलब्ध कराएगा. इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं - 

स्टेप 1 : DigiLocker पोर्टल या ऐप खोलें.

स्टेप 2 : अपनी क्लास सिलेक्ट करें.

स्टेप 3 : स्कूल कोड, रोल नंबर और स्कूल की तरफ से दिया गया सिक्योरिटी PIN दर्ज करें.

स्टेप 4 : लॉगिन करने के बाद डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें.

DigiLocker पर उपलब्ध मार्कशीट ऑफिशियल डॉक्युमेंट मानी जाती है.

कॉल पर भी उपलब्ध होगा रिजल्ट 

अगर इंटरनेट की समस्या हो, तो छात्र कॉल के जरिए भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं - 

IVRS नंबर:

दिल्ली: 24300699

अन्य क्षेत्र: 011-24300699

कॉल करने के बाद निर्देशों का पालन करें और जरूरी जानकारी दर्ज कर अपना रिजल्ट सुन सकते हैं.

UMANG ऐप 

छात्र इन आसान स्टेप्स के जरिए UMANG ऐप पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं - 

स्टेप 1 : UMANG ऐप खोलें.

स्टेप 2 : अपने मोबाइल नंबर से लॉग इन करें.

स्टेप 3 : CBSE सर्विसेज खोजें.

स्टेप 4 : क्लास 10 का रिजल्ट चुनें.

स्टेप 5 : रोल नंबर और दूसरी जानकारी डालें.

स्टेप 6 : रिजल्ट देखने के लिए सबमिट पर क्लिक करें.

ये भी पढ़ें - थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी पर CBSE का यू-टर्न, 10वीं में तीसरी भाषा का एग्जाम नहीं, देखें पूरी गाइडलाइन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Class 10 Second Board Exam Result 2026, Cbse Result, CBSE Second Board Exam 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com