विज्ञापन

क्या आज जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट? जानें क्यों हो रही इतनी देरी

CBSE Class 10 Second Board Exam Result: सीबीएसई के जिन लाखों छात्रों ने दूसरी बोर्ड परीक्षा दी थी, अब उन्हें रिजल्ट का इंतजार है. इसमें कई ऐसे छात्र भी शामिल हैं, जो पास नहीं हो पाए थे. ऐसे में उन्हें एडमिशन लेना है और स्कूल पहले ही शुरू हो चुके हैं.

क्या आज जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट? जानें क्यों हो रही इतनी देरी
CBSE 10वीं का रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी

CBSE Class 10 Second Board Exam Result: CBSE के 6 लाख से ज्यादा छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ये सभी वो छात्र हैं, जिन्होंने दूसरे बोर्ड एग्जाम के लिए आवेदन किया था. पहले नए शैक्षणिक सत्र को देखते हुए कहा जा रहा था कि रिजल्ट 30 जून तक हर हाल में जारी कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. यही वजह है कि अब कभी भी रिजल्ट जारी किया जा सकता है. कई छात्र ये भी सवाल पूछ रहे हैं कि क्या आज ही रिजल्ट जारी किया जाएगा? हालांकि इसका जवाब फिलहाल किसी के पास भी नहीं है. ऐसे में आइए जानते हैं कि रिजल्ट में इतनी देरी क्यों हो रही है और छात्रों को क्या करना चाहिए. 

क्या आज जारी होगा रिजल्ट?

सीबीएसई की तरफ से किसी भी बोर्ड रिजल्ट से पहले उसकी तारीख नहीं बताई जाती है. ऐसे में ये कहना मुश्किल है कि रिजल्ट कब और किस तारीख को जारी होगा. क्योंकि स्कूल शुरू हो चुके हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है. इसीलिए सभी छात्रों को लगातार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट को फॉलो करना चाहिए. 

रिजल्ट में क्यों हो रही देरी?

15 मई से दूसरे बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुई थीं, जो 21 मई तक चलीं. इसके बाद कहा गया कि एक महीने में ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. हालांकि ये वो वक्त था, जब सीबीएसई 12वीं रिजल्ट को लेकर विवादों में घिर गया. बोर्ड का पूरा फोकस छात्रों की परेशानियों को दूर करने और उन्हें उनकी री-चेकिंग वाली कॉपियां देने पर था. अब एक्सपर्ट्स इसे ही 10वीं के रिजल्ट में देरी की एक वजह बता रहे हैं. इसके अलावा 10वीं रिजल्ट में सीबीएसई कोई भी कमी छोड़ने की गलती नहीं करना चाहता है, ऐसे में बोर्ड की कोशिश है कि रिजल्ट भले ही थोड़ी देरी से जारी किया जाए, लेकिन इसमें किसी भी तरह की गलती की गुंजाइश ना हो. 

कहां जारी होगा रिजल्ट?

सीबीएसई अपनी आधिकारिक वेबसाइट्स के अलावा उमंग ऐप और डिजीलॉकर पर भी रिजल्ट जारी करेगा. ऐसे में छात्र इन जरूरी लिंक को संभालकर रखें. 

  • cbse.gov.in
  • results.cbse.nic.in
  • DigiLocker
  • UMANG app

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट 

  • रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा. 
  • होमपेज पर CBSE Class 10 Second Board Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी भरने  के बाद सबमिट कर दें.
  • ऐसा करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • यहां से मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें.

ये भी पढ़ें - JEE Success Story: 3 महीने तक बिस्तर में पड़ा रहा बेटा, मां ने खुद कोचिंग लेकर बेटे को बना दिया IITian

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Class 10 Second Board Exam Result 2026, Cbse Class 10 Second Board Exam Result Date, Cbse 10th Result, CBSE Second Board Exam 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com