विज्ञापन

मिडिल ईस्ट के किस देश में CBSE के कितने स्कूल? ईरान के हमलों के बीच जहां टाल दी गईं बोर्ड परीक्षाएं

Middle East CBSE Schools: मिडिल ईस्ट देशों में रहने वाले छात्रों के लिए सीबीएसई की तरफ से एक सर्कुलर जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि 2 मार्च को होने वाली परीक्षा को टाल दिया गया है.

मिडिल ईस्ट के किस देश में CBSE के कितने स्कूल? ईरान के हमलों के बीच जहां टाल दी गईं बोर्ड परीक्षाएं
Middle East CBSE Schools

Middle East CBSE Schools: मध्य पूर्व के देशों में तबाही जैसा मंजर दिख रहा है. अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर हमला किया और सुप्रीम लीडर खामेनेई की हत्या कर दी. इसी बीच ईरान की तरफ से उन तमाम देशों पर बमों की बरसात हो रही है, जहां अमेरिका ने अपने बेस बनाए हैं. ये सभी देश मिडिल ईस्ट के हैं, जहां लोगों का बाहर निकलना भी मुश्किल हो चुका है. इसी बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मिडिल ईस्ट देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है. बोर्ड की तरफ से बताया गया है कि नई तारीखों का ऐलान जल्द किया जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि मिडिल ईस्ट देशों में सीबीएसई के कितने स्कूल हैं और इनमें कौन-कौन से देश आते हैं. 

CBSE ने जारी किया सर्कुलर

CBSE की तरफ से जारी एक सर्कुलर में बताया गया है कि मिडिल ईस्ट के देशों, जिनमें- बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात आते हैं, वहां मौजूद स्कूलों में 2 मार्च 2026 को होने वाली परीक्षाओं को आगे बढ़ा दिया गया है. इन देशों में बिगड़ते हालात के बीच ये फैसला लिया गया है. बोर्ड ने ये भी साफ किया है कि परीक्षाओं को रद्द नहीं किया गया है, इन्हें आगे बढ़ाया गया है. बोर्ड ने बताया है कि 3 मार्च को रिव्यू करने के बाद 5 मार्च से होने वाली आगे की परीक्षाओं को लेकर फैसला लिया जाएगा. 

मिडिल ईस्ट में CBSE के कितने स्कूल?

विदेश मंत्रालय ने इसे लेकर 2023 में एक डेटा जारी किया था, जिसमें बताया गया था कि मिडिल ईस्ट देशों में कुल 217 स्कूल ऐसे हैं, जहां CBSE बोर्ड है. यानी ये सभी स्कूल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के तहत आते हैं. इन तमाम स्कूलों में हजारों छात्र पढ़ते हैं, जिनमें ज्यादातर भारतीय मूल के होते हैं. स्कूलों का डेटा कुछ इस प्रकार है- 

  • बहरीन - 8 
  • कुवैत - 26
  • ओमान - 21
  • कतर - 19
  • सऊदी अरब - 37
  • यूएई - 106
Latest and Breaking News on NDTV

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

मिडिल ईस्ट देशों में रहने वाले छात्रों के लिए सीबीएसई की तरफ से सलाह दी गई है कि वो सोशल मीडिया पर चल रही फर्जी खबरों या फिर सर्कुलर पर भरोसा न करें, किसी भी जानकारी के लिए सीबीएसई की वेबसाइट या फिर पेज को फॉलो करते रहें. फिलहाल सिर्फ 2 मार्च की परीक्षा को टाला गया है, आगे की परीक्षाओं के लिए नया सर्कुलर जारी किया जाएगा.

खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर में उबाल, दो दिन के लिए बंद किए गए स्कूल-कॉलेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Middle East CBSE Schools, CBSE Schools Board Exams, CBSE Board Exams Postpone, Middle East CBSE Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com