विज्ञापन

10वीं और 12वीं परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन के नाम पर CBSE ने वसूले इतने करोड़, आंकड़ा देखकर चौंक जाएंगे आप!

CBSE 10वीं-12वीं की कॉपियों की री-चेकिंग और फोटोकॉपी से बोर्ड ने कमाए 23 करोड़. जानिए RTI के इस चौंकाने वाले खुलासे और कॉपियों की जांच से जुड़ी पूरी प्रक्रिया के बारे में.

10वीं और 12वीं परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन के नाम पर CBSE ने वसूले इतने करोड़, आंकड़ा देखकर चौंक जाएंगे आप!
आप उन सभी विषयों के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं जिनकी फोटोकॉपी आपके पास है (यानी, ऐसे सभी विषय).

CBSE SCAM : सीबीएसई ने पिछले साल यानि शैक्षिक सत्र 2024-25 में दसवीं और बारहवी कक्षा में उत्तरपुस्तिका के फोटोस्टेट और पुर्ननिरिक्षण के नाम पर करीब 23 करोड़ रुपए इकट्ठा किए. जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा. इसका खुलासा शिक्षाविद केशव अग्रवाल द्वारा फाइल आरटीआई में हुआ. आरटीआई से आई जानकारी में पता चला कि 2024-25 में कक्षा दसवीं और बारहवी में परीक्षा के बाद उत्तरपुस्तिका की फोटोस्टेट देने के लिए सीबीएसई को 3 करोड़ 9 लाख रुपए मिले जबकि इन्हीं दोनों क्लास के रिचेकिंग (Rechecking) के नाम पर करीब 20 करोड़ 9 लाख रुपए जमा हुए. यानि पिछले साल कुल 23 करोड़ रुपए सीबीएसई को अकेले इन दोनों से मिले.

परीक्षकों की गलती की सजा पेरेंट्स को क्यों मिले

इस मामले पर सवाल उठाते हुए शिक्षाविद केशव अग्रवाल कहते हैं कि RTI के जरिए मिली जानकारी चौंकाने वाली है, क्योंकि ज्यादातर मामलों में यह देखा गया है कि दोबारा मूल्यांकन (re-evaluation) करने पर छात्रों के अंक असल में बढ़ जाते हैं, तो क्या CBSE के परीक्षकों की गलतियों की सजा अभिभावकों को इस फीस के रूप में भुगतनी चाहिए-या, अगर यह भी न मानें, तो आखिर यह फिस ली ही क्यों जा रही है?

फोटोकॉपी के लिए 500 रुपये का शुल्क लिया जाता है, और प्रति प्रश्न 100 रुपये वसूले जाते हैं. केशव अग्रवाल का कहना है कि अगर पुनर्मूल्यांकन के परिणामस्वरूप अंकों में वृद्धि होती है, तो यह CBSE के परीक्षकों की ओर से हुई किसी त्रुटि का संकेत है. इसलिए, CBSE को छात्रों का पैसा वापस कर देना चाहिए.

CBSE ने जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी प्राप्त करने की तारीखों की घोषणा कर दी है. उम्मीदवार 19 मई से 22 मई तक अपनी जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस सेवा के लिए शुल्क 700 रुपये निर्धारित किया गया है. इसके अलावा, पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन 26 मई से 29 मई तक जमा किए जा सकते हैं. इस प्रक्रिया के लिए, उम्मीदवारों को उत्तर पुस्तिका के लिए 500 रुपये का शुल्क, और साथ ही प्रति प्रश्न 100 रुपये का मूल्यांकन शुल्क जमा करना होगा.

Answer Sheets की जांच और फोटोकॉपी पाने के लिए CBSE की क्या प्रोसेस है?

मार्क्स वेरिफिकेशन : इस प्रोसेस में सिर्फ यह देखा जाता है कि सभी सवालों के लिए दिए गए अंकों का कुल जोड़ सही है या नहीं. आप कितने भी विषयों के लिए इस जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए तय फीस 500 रुपये पर सब्जेक्ट है.

आंसर शीट फोटो कॉपी: आप अपनी जांची हुई उत्तर पुस्तिका की डिजिटल फोटोकॉपी (स्कैन की हुई कॉपी) के लिए तभी आवेदन कर सकते हैं, जब आप पहले चरण  के नतीजों से संतुष्ट न हों. आप सिर्फ़ उन्हीं खास विषयों की फोटोकॉपी मांग सकते हैं, जिनके लिए आपने पहले जांच के लिए आवेदन किया था.

रि-वैल्यूशन: जब आपको अपनी आंसर शीट की फोटोकॉपी मिल जाए, और अगर आपको लगे कि किसी खास सवाल को सही तरीके से नहीं जांचा गया है या अंक तय मार्किंग स्कीम के हिसाब से नहीं दिए गए हैं तो आप उस खास सवाल के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

आप उन सभी विषयों के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं जिनकी फोटोकॉपी आपके पास है (यानी, ऐसे सभी विषय). हालांकि, इस सेवा के लिए फ़ीस प्रति सवाल के हिसाब से ली जाती है, जिसकी दर 100 रुपये प्रति सवाल है.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Re Evaluation Fees 2026, CBSE RTI Copy Checking Revelation, CBSE Verification Of Marks Process, CBSE Answer Sheet Photocopy Online Apply, CBSE Rechecking Fees 10th 12th
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com