CBSE 12th Result 2026 Date: सीबीएसई 12वीं की परीक्षा दे चुके 18 लाख से ज्यादा छात्रों का रिजल्ट का इंतजार अभी और लंबा हो सकता है. बोर्ड की ओर से आई ताजा जानकारी के मुताबिक, अप्रैल 2026 यानी आज रिजल्ट आने की कोई उम्मीद नहीं है. इंटरमीडिएट के रिजल्ट मई में ही जारी किए जाएंगे. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या पिछले साल की तारीख पर ही इस बार भी रिजल्ट घोषित होगा. आइए जानते हैं बोर्ड ने क्या टाइम बताया है और पिछले साल किस डेट पर रिजल्ट आए थे.
CBSE 12th का रिजल्ट कब आएगा
बोर्ड ने साफ कर दिया है कि 12वीं का रिजल्ट इतनी जल्दी जारी नहीं किया जाएगा. मई के तीसरे सप्ताह में नतीजे आने की पूरी संभावना बनी हुई है. पिछले साल यानी 2025 में CBSE ने 10वीं और 12वीं दोनों के नतीजे 13 मई को एक साथ जारी किए थे. इसी पुरानी तारीख को आधार मानकर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार भी रिजल्ट मई के दूसरे या तीसरे हफ्ते में ही आएगा.
रिजल्ट देखने के लिए तैयार रखें ये डिटेल्स
जब रिजल्ट जारी होगा, तो आप इसे CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या Digilocker पर जाकर देख पाएंगे. अपना स्कोरकार्ड चेक करने के लिए आपको रोल नंबर, जन्म तिथि (Date of Birth), स्कूल और सेंटर नंबर (अगर SMS से चेक करना हो) की जरुरत होगी. आप अपनी मार्कशीट की डिजिटल कॉपी भी डिजीलॉकर से तुरंत डाउनलोड कर सकेंगे.
कॉपियों की जांच पूरी, अब रिजल्ट आने की देरी
अच्छी खबर यह है कि बोर्ड ने कॉपियों की जांच का काम पूरा कर लिया है. इस वक्त वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड करने का काम आखिरी चरण में है. जैसे ही यह टेक्निकल काम खत्म होगा, रिजल्ट की तारीख और समय का ऐलान CBSE के X (ट्विटर) हैंडल और डिजीलॉकर पर कर दिया जाएगा. बता दें कि इस साल 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 10 अप्रैल 2026 तक चली थीं.
CBSE 12वीं में पास होने के लिए कितने नंबर हैं जरूरी
अगर आप पास होने के नंबरों को लेकर उलझन में हैं, तो नियम बहुत सिंपल है. आपको हर सब्जेक्ट में कम से कम 33% मार्क्स लाने होंगे. ध्यान रहे कि थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग 33 प्रतिशत नंबर लाना अनिवार्य है. पिछले साल का पास प्रतिशत 88.39% रहा था, जिसमें लड़कियों ने बाजी मारी थी. जहां 91.64% लड़कियां पास हुई थीं, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 85.70% था.
1 मई को आज स्कूल खुले हैं या बंद, आज मजदूर दिवस और बुद्ध पूर्णिमा पर सरकारी छुट्टी है या नहीं, जानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं