विज्ञापन

प्रयागराज से लेकर नोएडा तक, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में फिसड्डी साबित हुए ये क्षेत्र; जानें किसने किया टॉप

इस साल सीबीएसई के 12वीं के नतीजों में पिछले साल से तीन प्रतिशत से अधिक की कमी दर्ज की गई है. सीबीएसई के 12वीं के परिणाम में 94, 000 से अधिक छात्रों को 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त हुए है. 17,000 से अधिक बच्चों के 95 प्रतिशत से अधिक अंक हैं.

प्रयागराज से लेकर नोएडा तक, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में फिसड्डी साबित हुए ये क्षेत्र; जानें किसने किया टॉप
सीबीएसई के 12वीं के नतीजों में 88 प्रतिशत से अधिक लड़कियां और 82 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं.

CBSE 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने कक्षा 12 का बोर्ड रिजल्ट आज जारी कर दिया है. इस साल कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत कुल 85.20 रहा है. इस साल भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है.  इस साल  88.86 परसेंट लड़कियां पास हुई हैं, जबकि लड़कों का परसेंटेज सिर्फ 82.13 रहा है. वहीं इस बार भी साउथ के जिलों ने सीबीएसई रिजल्ट में बाजी मारी है. त्रिवेंद्रम ने टॉप किया है. रीजन वाइज रिजल्ट में त्रिवेंद्रम ने 95.62 % पास परसेंटेज के साथ टॉप पोजिशन हासिल की है. दूसरे नंबर पर चेन्नई है, यहां का पासिंग पर्सेंटेज 93.84 रहा है. तीसरे नंबर 93.19 पासिंग पर्सेंजटेज  के साथ बेंगलुरु है. जबकि क्षेत्रवार (Region-wise) आंकड़ों के अनुसार सबसे कम पास प्रतिशत वाले फिसड्डी क्षेत्र इस प्रकार हैं-

  1. प्रयागराज- 72.43 रहा पास प्रतिशत
  2. पटना -74.45 रहा पास प्रतिशत
  3. नोएडा- 79.02 रहा पास प्रतिशत
  4. भोपाल- 79.43 रहा पास प्रतिशत
Latest and Breaking News on NDTV

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी किए गए रिजल्ट के अनुसार क्षेत्रवार इस साल सबसे खराब प्रदर्शन प्रयागराज का रहा है. प्रयागराज का पास प्रतिशत महज 72.43 रहा. खराब प्रदर्शन की सूची में दूसरे स्थान पर पटना है. पटना का पास प्रतिशत 74.45 रहा है. तीसरे स्थान पर नोएडा और चौथे स्थान पर भोपाल है. 

1,63,800 छात्रों को देना होगा फिर एग्जाम

इस साल सीबीएसई के 12वीं के नतीजों में पिछले साल से तीन प्रतिशत से अधिक की कमी दर्ज की गई है. सीबीएसई के 12वीं के परिणाम में 94, 000 से अधिक छात्रों को 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त हुए है. 17,000 से अधिक बच्चों के 95 प्रतिशत से अधिक अंक हैं. 2026 में, 9.26 प्रतिशत उम्मीदवारों यानी 1,63,800 छात्रों  को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है. यानी इन बच्चों को अपना साल बचाने के लिए फिर से एग्जाम देना होगा. 

सभी स्कूलों के मुकाबले जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNV) और केंद्रीय विद्यालयों (KV) में सफलता दर काफी ऊंची रही है. KV का पास प्रतिशत 98.55%. औैर JNV का  पास प्रतिशत 98.47% रहा है. वहीं स्वतंत्र स्कूलों का पास प्रतिशत 84.22% रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE 12th Board Exams, CBSE 12th Board Exams Prayagraj, CBSE 12th Board Exams Noida, CBSE 12 Board Exams
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com