CBSE 10th Result 2026 : लंबे इंतजार के बाद सीबीएसई ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल कुल पासिंग पर्सेंटेज 93.70 रहा. जो पिछले साल के मुकाबले 0.04% अच्छा है. इस साल 2483479 स्टूडेंट्स ने रजिस्टर कराया था और 2471777 स्टूडेंटेस ने परीक्षा दी थी. जिसमें से 2316008 पास हुए हैं. ये तो बात हो गई ओवर ऑल परसेंटेज की. अब आते हैं जोन वाइज किसका पर्सेंट कैसा रहा....
यह भी पढ़ें- CBSE 10th Result 2026 Declared LIVE : CBSE ने जारी कर दिया 10वीं का रिजल्ट, UMANG ऐप पर ऐसे करें चेक
रिजन वाइज परफॉर्मेंस: दक्षिण भारत का दबदबा कायम
हर बार की तरह इस बार भी दक्षिण भारतीय जोन्स ने बाजी मारी है. त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा ने 99.79% के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल किया है. वहीं, दिल्ली के दोनों जोन्स (वेस्ट और ईस्ट) ने भी 97% से अधिक का स्कोर कर अपनी चमक बिखेरी है. यहां देखिए पूरी लिस्ट
1 TRIVANDRUM 99.79
2 VIJAYWADA 99.79
3 CHENNAI 99.58
4 BENGALURU 98.91
5 DELHI WEST 97.45
6 DELHI EAST 97.33
7 PUNE 96.66
8 AHMEDABAD 96.61
9 LUDHIANA 95.70
10 AJMER 94.78
11 BHUBANESWAR 94.67
12 GURUGRAM 93.21
13 BHOPAL 92.48
14 PANCHKULA 92.24
15 LUCKNOW 91.63
16 DEHRADUN 91.59
17 PRAYAGRAJ 89.45
18 PATNA 89.33
19 RAIPUR 88.41
20 NOIDA 87.66
21 RANCHІ 86.18
22 GUWAHATI 85.32
नोट: जहां त्रिवेंद्रम टॉप पर है, वहीं गुवाहाटी रिजन 85.32% के साथ सूची में सबसे नीचे रहा. हालांकि, ओवरऑल प्रदर्शन में सुधार शिक्षा के बढ़ते स्तर को दर्शाता है.
यहां देखें रिजल्ट का पूरा PDF
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं