विज्ञापन

CA Final Exam Update: ICAI ने CA फाइनल एग्जाम के पैटर्न में किया बड़ा बदलाव, अब साल में सिर्फ 2 बार होगा एग्जाम

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि CA फाइनल परीक्षाएं अब से साल में दो बार आयोजित की जाएंगी. ये नई व्यवस्था मई 2026 की परीक्षा साइकिल से प्रभावी हो जाएगी.

CA Final Exam Update: ICAI ने CA फाइनल एग्जाम के पैटर्न में किया बड़ा बदलाव, अब साल में सिर्फ 2 बार होगा एग्जाम
सितंबर और जनवरी के महीने में अब CA का फाइनल एग्जाम नहीं होगा.

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (ICAI) ने अपने परीक्षा कार्यक्रम में अहम बदलाव किया हैं. जो भी उम्मीदवार CA एग्जाम की तैयार कर रहे हैं, उन्हें  ICAI के इस नए नियम के बारे में पता होना चाहिए. दरअसल ICAI ने CA फाइनल परीक्षा के आयोजन में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है. अब से CA फाइनल परीक्षा साल में तीन की जगह केवल दो बार आयोजित की जाएगी. ICAI के नोटिफिकेशन के अनुसार अब ये परीक्षा मई और नवंबर मेंआयोजित की जाएंगी. पहले ये परीक्षा साल में तीन बार जनवरी, मई और सितंबर में आयोजित की जाती थी.  इसका मतलब है कि सितंबर 2026 और जनवरी 2027 को अब ये एग्जाम नहीं होने वाला है.

यह फैसला स्टेकहोल्डर्स से मिले फीडबैक के बाद लिया गया है. इस कदम का मकसद असेसमेंट प्रोसेस में क्वालिटी और एफ़िशिएंसी बनाए रखते हुए एग्जामिनेशन साइकिल को आसान बनाना है.

परीक्षा की बदली गई तारीख

ICAI की और से 6 अप्रैल, 2026 को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, CA इंटरमीडिएट परीक्षाएं, जो 3 मई, 2026 से शुरू होने वाली थीं, कुछ कारणों के चलते स्थगित कर दी गई हैं. ये परीक्षाएं अब 5 मई, 2026 से शुरू होंगी, और पूरे भारत और विदेशों में स्थित केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे (IST) तक चलेगी.

नए शेड्यूल के अनुसार, Group I की परीक्षाएं 5, 7 और 9 मई, 2026 को आयोजित की जाएंगी. वहीं  Group II की परीक्षाएं 11, 13 और 15 मई, 2026 को होने वाली है. ICAI के अनुसार Foundation, Final और Post Qualification Course (INTT-AT) सहित अन्य परीक्षाओं के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं होगा. ये परीक्षाएं पहले के शेड्यूल के अनुसार ही होने वाली है.

ये भी पढ़ें- UPSC जैसा होगा बिहार सिविल सर्विस का इंटरव्यू, जानें अब क्या होगा पैटर्न और कैसे पूछे जाएंगे सवाल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com