विज्ञापन

BTech in aerospace engineering vs space science and engineering: कौन सा कोर्स बेहतर

BTech in aerospace engineering vs space science and engineering: अंतरिक्ष विज्ञान और एयरोस्पेस सेक्टर, दोनों में सुनहरा करियर बन सकता है.

BTech in aerospace engineering vs space science and engineering: कौन सा कोर्स बेहतर

BTech in aerospace engineering vs space science and engineering: अंतरिक्ष विज्ञान और एयरोस्पेस सेक्टर, दोनों में सुनहरा करियर बन सकता है. Aerospace Engineering और Space Science and Engineering जैसे कोर्सों की लोकप्रियता बढ़ रही है. लेकिन कई बार छात्र इस बात को लेकर कन्‍फ्यूज हो जाते हैं कि इन दोनों में से कौन सा कोर्स किया जाए. 

क्या है B.Tech Aerospace Engineering

B.Tech Aerospace Engineering चार साल का इंजीनियरिंग कोर्स होता है. इसमें विमान, रॉकेट, मिसाइल, सैटेलाइट और स्पेसक्राफ्ट की डिजाइनिंग, निर्माण, परीक्षण और रखरखाव का अध्ययन कराया जाता है. यह क्षेत्र एरोनॉटिक्स (विमान) और एस्ट्रोनॉटिक्स (अंतरिक्ष यान), दोनों को कवर करता है. इस कोर्स में छात्रों को एयरोडायनमिक्स, प्रोपल्शन, फ्लाइट मैकेनिक्स, एवियोनिक्स और स्पेस सिस्टम्स जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं.   

IIT, NIT के अलावा देश के प्रतिष्ठित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्‍ट

क्या है Space Science and Engineering

Space Science and Engineering मुख्य रूप से अंतरिक्ष अनुसंधान, ग्रहों, तारों, सैटेलाइट सिस्टम, स्पेस मिशन और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के अध्ययन पर केंद्रित होता है. इसमें वैज्ञानिक अनुसंधान और स्पेस टेक्नोलॉजी का गहरा अध्ययन कराया जाता है. यह कोर्स उन छात्रों के लिए उपयुक्त है, जो अंतरिक्ष अनुसंधान, खगोल विज्ञान और स्पेस मिशन में रुचि रखते हैं.   

दोनों कोर्स में करियर के अवसर  

Aerospace Engineering करने के बाद छात्र Aerospace Engineer, Satellite Engineer जैसी भूमिकाओं में काम कर सकते हैं. वहीं Space Science and Engineering करने के बाद वैज्ञानिक, रिसर्च इंजीनियर, स्पेस डेटा एनालिस्ट, सैटेलाइट विशेषज्ञ जैसे करियर विकल्प उपलब्ध होते हैं.    

कौन-सा कोर्स चुनें

- अगर आपकी रुचि विमान, रॉकेट, सैटेलाइट और नई तकनीकों को डिजाइन करने में है, तो B.Tech Aerospace Engineering बेहतर विकल्प हो सकता है. 

B.Tech in IT या B.Tech in Cyber Security: कौन सा कोर्स बेहतर

- अगर आप अंतरिक्ष रहस्यों, ग्रहों, ब्रह्मांड और वैज्ञानिक अनुसंधान में अधिक रुचि रखते हैं, तो Space Science and Engineering आपके लिए उपयुक्त रहेगा.  

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BTech In Aerospace Engineering, BTech In AI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com