विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं में भूलकर भी न ले जाएं ये चीजें, एग्जाम हॉल से तुरंत हो जाएंगे बाहर  

बोर्ड एग्जाम में स्टूडेंट्स अपने साथ ये चीजें बिल्कुल भी नहीं ले जा सकते. अगर यहां बताई जा रही किसी भी चीज के साथ आपको पाया जाता है तो आपको एग्जाम से बाहर किया जा सकता है.

बोर्ड परीक्षाओं में भूलकर भी न ले जाएं ये चीजें, एग्जाम हॉल से तुरंत हो जाएंगे बाहर  
बोर्ड परीक्षाओं में ये चीजें होती हैं बैन

Banned Items At The Exam Center: सीबीएसई (CBSE) की क्लास 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी, 2026 से शुरू हो रही हैं. 10वीं की परीक्षाएं 11 मार्च तक चलेंगी वहीं 12वीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल, 2026 तक चलेंगी. एग्जाम का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगा. परीक्षा शुरू होने से पहले 15 मिनट का समय स्टूडेट्स को क्वेश्चन पेपर पढ़ने के लिए दिया जाएगा. सुबह 10 बजे तक सेंटर पर पहुंचना जरूरी है. वहीं स्टेट बोर्ड्स की परीक्षाएं भी इसी महीने से शुरू हो रही हैं.

बोर्ड परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को अपनी तैयारियों के साथ ही कुछ खास बातों का भी ध्यान रखने की जरूरत होती है. इसमें की गई छोटी सी गलती आपका पूरा साल खराब कर सकती है. हम बात कर रहे हैं बोर्ड एग्जाम सेंटर पर बैन सामानों की. कुछ चीजों आप एग्जाम सेंटर पर नहीं ले सकते, जिसका ध्यान देना जरूरी है.

एग्जाम हॉल में क्या नहीं ले जा सकते

बोर्ड एग्जाम में स्टूडेंट्स अपने साथ ये चीजें बिल्कुल भी नहीं ले जा सकते. अगर यहां बताई जा रही किसी भी चीज के साथ आपको पाया जाता है तो आपको एग्जाम से बाहर किया जा सकता है. यहां हम उन चीजों की लिस्ट दे रहे हैं, जो आप एग्जाम सेंटर पर नहीं ले जा सकते हैं.

  • स्टडी मटीरियल
  • पेन ड्राइव
  • कैलकुलेटर
  • कागज के टुकड़े 
  • कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट
  • मोबाइल
  • ब्लूटूथ
  • ईयरफोन
  • स्मार्ट वॉच 
  • कैमरा 

इसके अलावा वॉलेट, डिजाइनर चश्मा और हैंडबैग लाने की इजाजत भी नहीं होती है. वहीं खाने पीने की चीजों को भी आपको बाहर ही रखना होता है.

इन बातों का ध्यान रखें

एग्जाम से ठीक पहले स्टूडेंट्स को नई चीज़ें पढ़ने या उन्हें रटने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे आप वो भूल सकते हैं जो आपको पहले से पता है. शांत मन से एग्जाम दें, पॉजिटिव सोचें और जवाब ध्यान से लिखें. 

दिल्ली में नर्सरी एडमिशन की दूसरी लिस्ट में भी नहीं आया नाम? जानें अब कैसे मिलेगा एडमिशन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com