Assam HSLC result 2026: असम स्टेट स्कूल एजुकेशन बोर्ड (ASSEB) ने आज असम HSLC रिजल्ट 2026 की घोषणा कर दी है. इस साल परीक्षा में शामिल हुए 4,29,249 उम्मीदवारों में से 2,81,701 पास हुए हैं, जिससे कुल पासिंग पर्सेंटेज 65.62% रहा. इस साल ज्योतिर्मय दास ने 591 नंबर लाकर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है. वहीं, दूसरे स्थान पर अकनखा भुयन ( 589 नंबर) हैं. जबकि तीसरे स्थान पर दो लोगों ने अपनी जगह बनाई है- जिया फऱाह इस्लाम और सुरजित अखतर (588) .
Heartiest congratulations to the 𝐭𝐨𝐩 𝐭𝐡𝐫𝐞𝐞 𝐫𝐚𝐧𝐤 𝐡𝐨𝐥𝐝𝐞𝐫𝐬 of #HSLCExamination2026 for their outstanding achievement. Your hard work, discipline, and dedication have truly paid off. Wishing you all continued success and a bright future ahead.@himantabiswa pic.twitter.com/M35bNAf0Nd
— Ranoj Pegu (@ranojpeguassam) April 10, 2026
बता दें आज सुबह 10:30 बजे रिजल्ट जारी किया गया है. रिजल्ट sebaonline.org पर जाकर छात्र रिजल्ट चेक कर सकते है. इसके अलावा DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी रिजल्ट को चे किया जा सकता है.
असम HSLC रिजल्ट कैसे करें चके
sebaonline.org पर रिजल्ट का लिंक होगा. स्टूडेंट्स इस लिंक पर जाएं और अपना रोल नंबर डालकर मार्कशीट डाउनलोड कर लें. इसके अलावा NDTV रिजल्ट चेकर की मदद से भी छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. दरअसल कई बार ऑफिशियल वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होने की वजह से रिजल्ट चेक करने में परेशानी आ जाती है. ऐसे में NDTV रिजल्ट चेकर की मदद से छात्र बिना किसी दिक्कत के रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
Heartiest congratulations to all the students who have successfully passed the 𝐇𝐒𝐋𝐂 𝐄𝐱𝐚𝐦𝐢𝐧𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧 𝟐𝟎𝟐𝟔 across Assam. Out of 4,29,249 candidates who appeared, 2,81,701 have passed, achieving an overall pass percentage of 65.62%.
— Ranoj Pegu (@ranojpeguassam) April 10, 2026
Out of 4,29,249 candidates who… pic.twitter.com/3Qf0xF2xfI
मार्कशीट में सब्जेक्ट-वाइज मार्क्स, टोटल स्कोर, ग्रेड और पास या फेल स्टेटस जैसी जरूरी डिटेल्स होंगी. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि एडमिशन के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए सभी डिटेल्स को ध्यान से वेरिफाई कर लें.
ये परीक्षा पास करने के लिए हर विषय में 30 प्रतिशत अंक आना अनिवार्य है. वहीं जो छात्र एक या एक से अधिक विषयों में पास नहीं होंगे, उन्हें पास होने के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं