विज्ञापन
3 hours ago

Assam 10th Result 2026 LIVE: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम (SEBA) ने आज कक्षा 10वीं (HSLC) का रिजल्ट जारी कर दिया है. बोर्ड ने सुबह 10:30 बजे रिजल्ट जारी किया है. इस साल कुल 65.62 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. वहीं ज्योतिर्मय दास  (jyotirmay das) ने पहला स्थान हासिल किया है. छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट resultsassam.nic.in पर जाकर रिजल्ट देखा जा सकता है. इसके अलावा NDTV रिजल्ट चेकर की मदद से भी नतीजे देख सकते हैं. इस साल असम HSLC परीक्षा 2026 में कुल 4,38,565 छात्र शामिल हुए थे. करीब 1046 परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम हुआ था. ये परीक्षा 10 से 27 फरवरी तक आयोजित की गई थीं. कुल उम्मीदवारों में से 1,90,243 पुरुष उम्मीदवार थे, जबकि 2,48,322 महिला उम्मीदवार थीं.

पिछले साल भी बोर्ड ने 11 अप्रैल, 2025 को सुबह 10:30 बजे रिजल्ट जारी किया था.

Latest and Breaking News on NDTV

Assam HSLC Class 10th Result 2026 LIVE Updates:

दीमा हसाओ जिले ने किया टॉप

इस दीमा हसाओ जिले का 88.23% पास प्रतिशत रहा है, जिसके साथ यह जिला पूरे असम में टॉप पर रहा. इसके बाद शिवसागर 84.08% के साथ दूसरे और डिब्रूगढ़ 78.46% के साथ तीसरे स्थान पर रहा.

SEBA Assam HSLC Result 2026: दीमा हसाओ बना स्टेट टॉपर जिला, 88.23% छात्र पास, यहां देखें पूरी लिस्ट

HSLC Result 2026 OUT :  माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम (SEBA) ने साल 2026 की हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस साल के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है. जहां राज्य का कुल पास प्रतिशत 65.62% रहा, वहीं कुछ जिलों ने उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया है. आइए जानते हैं कौन से जिले के छात्रों का पासिंग पर्सेंटेज सबसे ज्यादा रहा और किसका कम.

HSLC Result 2026 Assam: असम बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पिछले साल की तुलना में कितना रहा बेहतर? जानें

Assam HSLC Class 10th Result 2026: असम बोर्ड ने आज हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) यानी कक्षा 10 के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस साल कुल 65.62 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. परीक्षा में 4,29,249 छात्र शामिल हुए थे. जिसमें से 2,81,701 पास हुए हैं.  परीक्षा में शामिल हुए 1,86,468 लड़कों में से 1,26,398 पास हुए हैं. लड़कों का पास प्रतिशत 67.78 रहा है. वहीं  2,42,781 लड़कियों ने इस साल परीक्षा दी थी और 1,55,303 इस परीक्षा में पास हुईं हैं. लड़कियों का पास प्रतिशत 63.96 रह है. पिछले साल परीक्षा में कुल 4,22,737 छात्र शामिल हुए थे और और पास प्रतिशत 63.98% दर्ज किया गया था. यानी इस साल पास प्रतिशत अच्छा रहा है

ज्योतिर्मय दास (jyotirmay das) ने किया टॉप

इस साल असम बोर्ड परीक्षा में ज्योतिर्मय दास (jyotirmay das) ने पहली रैंक हासिल की है.

क्या है पासिंग मार्क्स

HSLC कक्षा 10 की परीक्षा पास करने के लिए हर छात्र को प्रत्येक विषय में कम से कम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे. परीक्षा पास करने के लिए कुल मिलाकर (aggregate) भी 30 प्रतिशत अंक होना चाहिए. 

शिक्षा मंत्री ने छात्रों को दी बधाई

उच्च शिक्षा, स्कूली शिक्षा और जनजातीय मामलों के कैबिनेट मंत्री Ranoj Pegu ने एक्स पर पोस्ट कर परीक्षा पास करने वाले छात्रों को बधाई दी .

Assam HSLC Class 10th Result OUT: असम बोर्ड ने जारी किया कक्षा 10वीं का रिजल्ट, इस लिंक पर जाकर करें चेक

Assam Class 10 Result 2026 Declared :माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम (SEBA) ने हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) की परीक्षा यानी कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन भी बच्चों ने इस साल असम बोर्ड की 10वीं की परीक्षा दी है, वो अपना रिजल्ट अब चेक कर सकते हैं.

Assam HSLC Result 2026 LIVE: कुल पास प्रतिशत 65.62% रहा

Assam HSLC Result 2026 LIVE: असम बोर्ड 10वीं की परीक्ष में इस साल कुल पास प्रतिशत 65.62% रहा. यानी इस साल, कुल 65.62% छात्रों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा सफलतापूर्वक पास की है.

पिछले साल 63.98% रहा था पास प्रतिशत

पिछले साल, परीक्षा में कुल 4,22,737 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें 1,87,752 लड़के और 2,34,985 लड़कियां शामिल थीं, और कुल पास प्रतिशत 63.98% दर्ज किया गया था.

Assam HSLC Class 10 Result 2026: वेबसाइट न चले तो QR कोड से ऐसे करें तुरंत चेक

Assam SEBA HSLC Class 10th Result 2026: असम बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने वाला है. बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, असम (SEBA) आज हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) यानी कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम कुछ देर में घोषित करने वाला है. इस साल परीक्षाएं 10 फरवरी से 27 फरवरी के बीच आयोजित की गई थीं. खुद राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने पहले ही यह जानकारी साझा की थी कि 10 अप्रैल को नतीजे जारी किए जाएंगे.

Assam HSLC Class 10 Result : रिजल्ट चेक करते समय नहीं खुल रही है वेबसाइट, तो इन ऑप्शन की मदद से चेक कर लें अपना स्कोरकार्ड

Assam HSLC Class 10 Result आज जारी होने वाले हैं. इस साल परीक्षा में 4,38,565 छात्र शामिल हुए थे. 10 से 27 फरवरी के बीच परीक्षाएं आयोजित की गई थीं. जिसके बाद से लाखों छात्र परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे हैं. हर साल की तरह इस बार भी ऑफिशियल वेबसाइट पर नतीजे जारी किए जाएंगे. पर कई बार ऐसा होता है कि लोड अधिक होने के कारण बोर्ड की वेबसाइट स्‍लो हो जाती है और काफी देर तक नहीं खुलती. जानें ऐसी स्थिति में कैसे चेक कर सकते हैं रिजल्‍ट

Assam HSLC Result 2026 LIVE: इन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक करें रिजल्ट

इन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक करें रिजल्ट-

1.sebaonline.org

2.resultsassam.nic.in

3.asseb.in

Assam HSLC Result via SMS: SMS के ज़रिए Assam HSLC का रिज़ल्ट कैसे देखें

अपने मोबाइल फ़ोन पर SMS खोलें. फिर उसपर ASSAM10 Roll Number भरें और मैसेज को 5676750 या 56263 पर भेज दें. आपका रिज़ल्ट कुछ ही देर में SMS के ज़रिए आपके फ़ोन पर भेज दिया जाएगा.

NDTV रिजल्ट चेकर से करें रिजल्ट चेक

NDTV रिजल्ट चेकर की मदद से भी छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस लिकं पर जाकर पूछी गई जानकारी सही से भर दें, रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा.

पिछवे साल कैसा रहा था रिजल्ट

असम HSLC कक्षा 10 का रिज़ल्ट LIVE: पिछले वर्षों के प्रतिशत

2025: 63.98%

2024: 75.70%

2023: 72.69%

2022: 56.49%

2021: 93.10%

2020: 64.80%

सुबह 10:30 बजे घोषित किया जाएगा रिज्लट

असम HSLC रिजल्ट आज सुबह 10:30 बजे जारी किया जाना है.

Assam HSLC Result 2026 Time: परीक्षा के लिए 4,38,565 उम्मीदवारों ने किया था रजिस्ट्रेशन

Assam HSLC Result 2026 Time:असम कक्षा 10 (HSLC) की परीक्षाएं 10 फरवरी से 27 फरवरी तक आयोजित की गईं. इस साल HSLC परीक्षाओं के लिए कुल 4,38,565 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था.

Assam 10th Result 2026 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद रिजल्ट लिंक होगा एक्टिवेट

Assam 10th Result 2026 LIVE: नतीजे घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट के ज़रिए छात्र अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे. बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद रिजल्ट लिंक को एक्टिवेट कर देगा.

Assam 10th Result 2026 LIVE: कैसे चेक करें रिजल्ट

Assam 10th Result 2026 LIVE: छात्र असम HSLC Result 2026 को ASEEB की आधिकारिक वेबसाइट, DigiLocker या UMANG ऐप के ज़रिए चेक कर सकेंगे.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com