Assam Class 10 Result 2026 OUT: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम (SEBA) ने आज सुबह 10:30 बजे कक्षा 10 HSLC 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन भी बच्चों ने इस साल हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) की परीक्षा दी थी. वो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर या NDTV रिजल्ट चेकर के जरिए रिजल्ट चेक कर सकते हैं. असम कक्षा 10वीं की परीक्षा इस साल 10 फरवरी से शुरू हुई थी, जो कि 27 फरवरी तक चली थी. इस साल HSLC परीक्षा के लिए कुल 4,38,565 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था. वहीं आज रिजल्ट जारी कर दिया गया है. आइए जानते हैं कि आप रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं.
Assam Class 10 Result 2026 OUT: आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो गया है.
- ॉहोमपेज पर, "HSLC EXAMINATION RESULTS 2026" लिखा हुआ दिखेगा. इस लिंक पर क्लिक कर दें.
- एक नया पेज खुलेगा जिसपर अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी सही से भर दें.
- सबमिट बटन पर क्लिक करते ही ऑनलाइन मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी.
- इसे डाउनलोड करें लें.

NDTV बोर्ड एग्जाम पेज से अपना रिजल्ट कैसे देखें ?
- NDTV बोर्ड एग्जाम पेज पर जाकर भी छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
- इस पेज पर पूछी गई सारी जानकारी जैसे रोल नंबर सही से भर दें.
- "सबमिट" पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें.
SMS के ज़रिए Assam HSLC का रिज़ल्ट कैसे देखें
अगर आपके पास नेट की सुविधा नहीं है या फिर बोर्ड की वेबसाइट सही से नहीं खुल रही है, तो आप अपने मोबाइल फ़ोन पर SMS के जरिए भी रिजल्ट हासिल कर सकते हैं. ASSAM10 Roll Number टाइप करके आप मैसेज को 5676750 या 56263 पर भेज दें.
रिज़ल्ट कुछ ही देर में SMS के जरिए आपके फोन पर भेज दिया जाएा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं