Assam HSLC Class 10 Result आज जारी होने वाले हैं. इस साल परीक्षा में 4,38,565 छात्र शामिल हुए थे. 10 से 27 फरवरी के बीच परीक्षाएं आयोजित की गई थीं. जिसके बाद से लाखों छात्र परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे हैं. हर साल की तरह इस बार भी ऑफिशियल वेबसाइट पर नतीजे जारी किए जाएंगे. पर कई बार ऐसा होता है कि लोड अधिक होने के कारण बोर्ड की वेबसाइट स्लो हो जाती है और काफी देर तक नहीं खुलती. जानें ऐसी स्थिति में कैसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट.
ऐसे चेक करें रिजल्ट
सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट resultsassam.nic.in पर जाएं
Assam HSLC Class 10 Result पर क्लिक करें.
रोल नंबर व अन्य डिटेल्स डालें और सबमिट करें.
रिजल्ट डाउनलोड करें
यहां से भी चेक कर सकते हैं नतीजे
www.sebaonline.org
www. asseb.in
Assam HSLC Class 10 Result 2026 LIVE Updates: असम बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज 10:30 बजे होगा जारी
मोबाइल से देखें रिजल्ट
अपने मोबाइल फ़ोन पर SMS खोलें. फिर उसपर ASSAM10 Roll Number भरें और मैसेज को 5676750 या 56263 पर भेज दें. आपका रिज़ल्ट कुछ ही देर में SMS के ज़रिए आपके फ़ोन पर भेज दिया जाएगा.
DigiLocker पर चेक करें
DigiLocker पर भी रिजल्ट देखा जा सकता है. इसके लिए डिजीलॉकर ऐप या वेबसाइट पर जाकर मोबाइल नंबर और सिक्योरिटी पिन के जरिए लॉग इन कर लें. इसके बाद होम पेज पर Education केटेगरी में जाकर Assam HSLC Class 10 Result के विकल्प को चुनें. Class X Marksheet के लिंक पर क्लिक करें. यहां रोल नंबर, स्कूल कोड आदि दर्ज करें. विवरण सबमिट करते ही मार्कशीट दिखाई देगी. इसे डाउनलोड करके सेव कर लें.
डिजिलॉकर पर उपलब्ध ये डिजिटल मार्कशीट भी पूरी तरह से मान्य होती है. इसके माध्यम से कॉलेज आदि में एडमिशन करवाए जा सकते हैं. यहां ना केवल मार्कशीट बल्कि आपके अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी सुरक्षित रहते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं